menu-icon
India Daily

'मैं बहुत खुश हूं'...Paris olympics में बेटी के ऐतिहासिक कमाल पर क्या बोले मनु के पिता?

Paris Olympics 2024: शूटर मनु भाकर भारत की ऐसी इकलौती खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ओलिंपिक में 2 मेडल जीते हैं. इस ऐतिहासिक कमाल पर पूरे देश में खुशी की लहर है. उन्हें पूरा देश बधाई दे रही है. पिता ने भी बेटी के इस कमाल पर दिल की बात कही है.

India Daily Live
'मैं बहुत खुश हूं'...Paris olympics में बेटी के ऐतिहासिक कमाल पर क्या बोले मनु के पिता?
Courtesy: Twitter

Paris Olympics 2024: भारत की बेटी मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. पहले उन्होंने 10 मीटर शूटिंग के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता, फिर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर शूटिंग के मिक्स्ड टीम मुकाबले में भी ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया. इस तरह वे एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई हैं. उनकी इस जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है. 

मनु हरियाणा में झज्जर की रहने वाली हैं. बेटी की जीत पर पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. मां के चेहरे पर भी मुस्कान. मां-पिता के समर्पण के दम पर ही मनु आज इस मुकाम पर हैं. 

'पूरे देशवासियों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है'

मनु के पिता ने कहा 'पूरे देशवासियों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है. उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं. उन्होंने टफ टाइम में साथ दिया. कल मैच से पहले बात हुई तो गोल्ड न जीतने से मनु थोड़ी निराश जरूर दिखी. मुझसे ज्यादा मां ने मनु पर मेहनत की.'

शूटर सरबजोत के ने पिता ने जाहिर की खुशी

मनु के जोड़ीदार शूटर सरबजोत के ने पिता जतिंदर सिंह ने  भी बेटे की इस उपलब्धि खुशी जाहिरप की. उन्होंने कहा 'मैं बहुत खुश हूं, हमने यह मैच नहीं देखा. मेडल जीतने पर सबको बधाई'. 

पीएम मोदी से लेकर सीएम नायब सैनी तक ने दी बधाई

मनु-सरबजोत की जोड़ी की जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के CM नायब सैनी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत खेल व राजनीति जगत के दिग्गजों ने बधाई दी है.