menu-icon
India Daily

'Babar Azam अब आप भी कुछ शर्म', Arshad Nadeem ने दिलाया गोल्ड तो बाबर के पीछे पड़े पाकिस्तानी, मचा बवाल

Paris olympics 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम फैंस के निशाने पर हैं. अरशद नदीम के गोल्ड मेडल जीतने के बाद बाबर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. पाकिस्तानी यूजर कह रहे हैं कि बाबर आजम अब आप भी कुछ शर्म खाओ. कोई आईसीसी ट्रॉफी  जीतकर लाओ, अपने मुल्क के लिए.

India Daily Live
'Babar Azam अब आप भी कुछ शर्म', Arshad Nadeem ने दिलाया गोल्ड तो बाबर के पीछे पड़े पाकिस्तानी, मचा बवाल
Courtesy: Twitter

Paris olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर चर्चा में हैं. उनकी चारों तरफ तारीफ हो रही है. उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर सोने पर कब्जा किया. अरशद के 2 थ्रो 90 मीटर से ज्यादा के रहे. इन खेलों में अरशद ने पाकिस्तान के लिए 32 साल बाद मेडल दिलाया है. अरशद ने इधर गोल्ड जीता और उधर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस ने बाबर आजम को ट्रोल कर दिया.

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम एशिया कप 2023, वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 में शर्मनाक प्रदर्शन के साथ बाहर हो गई थी. जिसके बाद बाबर ने कप्तानी से इस्तीफा भी दे दिया था. इसी वजह से फैंस उनके पीछे पड़े हैं और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट पर पोस्ट की जा रही हैं. 

अब यूजर कह रहे हैं कि बाबर आजम को शर्म करनी चाहिए, उन्हें इतने ज्यादा मौके मिले, लेकिन एक बार भी वो कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जिता पाए.