खूबसूरती इतनी ज्यादा कि ओलंपिक से निकाल दिया? सच जान लीजिए
India Daily Live
09 Aug 2024
पेरिस ओलंपिक 2024
इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक 2024 गेम्स चल रहे हैं, 13 दिन पूरे हो गए हैं. अब 11 अगस्त को इनका समापन है.
सुर्खियों में एथलीट
खेलों के इस महाकुंभ में इस बार कई एथलीट्स ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जबकि कुछ खिलाड़ी अलग-अलग कारणों के चलते सुर्खियों में रहे.
लुआना अलोंसो
पैराग्वे की तैराक लुआना अलोंसो को लेकर कहा गया कि उन्हें बहुत ज्यादा खूबसूरत होने के कारण अपने देश वापस भेज दिया गया.
मीडिया में क्या चला?
मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि लुआना अलोंसो इतनी हॉट थी कि टीम के खिलाड़ी अपने गोल पर फोकस नहीं कर पा रहे थे, वो खिलाड़ियों का ध्यान भटका रही थी.
ये आरोप भी लगा
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अलोंसो ने अपने पैराग्वे के साथियों का समर्थन करने के बजाय डिज्नीलैंड में भी समय बिताया.
आधिकारिक किट नहीं पहनी
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सभी एथलीटों को दी जाने वाली आधिकारिक पैराग्वेयन किट के बजाय अलोंसो को अपने खुद के कपड़ों में ओलंपिक विलेज में घूमते देखा गया था.
खबरों का खंडन किया
अब अलोंसो ने उन सभी खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि उन्हें अनुचित व्यवहार के कारण पेरिस ओलंपिक गांव से निकाल दिया गया था.
झूठी सूचना फैलाना बंद करें
इस तरह की सभी खबरों का खंडन किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें कहीं से भी नहीं निकाला गया है. कृपया झूठी सूचना फैलाना बंद करें.
झूठ को हावी नहीं होने दूंगी
इंस्टाग्राम पर अलोंसो ने लिखा ' मुझे कहीं से भी नहीं निकाला गया है. मैं कोई बयान नहीं देना चाहती, लेकिन मैं झूठ को अपने ऊपर हावी नहीं होने दूंगी.'
सेमीफाइनल में चूक गई थीं
दरअसल, पिछले हफ्ते महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल में वो जगह पक्की करने सूच गई थीं.
संन्यास ले लिया
100 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था.
19 सितंबर 2004 को जन्म हुआ था
लुआना अलोंसो का जन्म 19 सितंबर 2004 हुआ था. वे बटरफ्लाई स्ट्रोक स्पर्धाओं में माहिर हैं. वह 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में पैराग्वे की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं.