टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ है. इसके बाद पूर्व पाक क्रिकेटर लगातार टीम को निशाने पर लिए हैं. इसमें मोहम्मद युसूफ का नाम भी है.उन्होंने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट की पतन की वजह क्या है.
युसूफ का मानना है क साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में जब टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया. उसके बाद से ये टीम खुद को सबसे बेहतर समझने लगी थी और यही से उनकी गिरावट शुरू हुई. 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच बॉयकॉट विवाद के बाद मैच खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद थी लेकिन भारत ने 61 रनों से जीत हासिल की.
सितंबर 2022 के बाद से भारत की पाकिस्तान पर ये लगातार चौथी जीत है. पाकिस्तान ने पिछले 9 साल में यानि साल 2017 से भारत को सिर्फ तीन बार हराया है. इसमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल, 2021 T20 वर्ल्ड कप और 2022 एशिया कप में एक बार मिली जीत शामिल है.
एक समय दोनों देशों के बीच किसी भी मैच में कांटे की टक्कर होती है और आईसीसी टूर्नामेंट्स में तो ये और खतरनाक होती थी. लेकिन रविवार को हुए मैच में ये मुकाबला बिल्कुल भी रोमांचक नहीं रहा. दुनिया भर के फैंस को भी इससे निराशा मिली. पाकिस्तान में पीसीबी के अंदर चल रही राजनीति और कोचों के साथ मतभेद और बर्ताव भी इसकी वजह हैं. लेकिन युसूफ के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान उस घमंड ने किया जो दुबई में साल 2021 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली जीत से पाकिस्तान की टीम में आया.
पाकिस्तान को 2021 टी20 वर्ल्ड कप में मिली जीत उसकी वर्ल्ड कप के किसी भी फॉर्मेंट में भारत के खिलाफ पहली जीत थी. युसूफ का कहना है कि यहीं से टीम के पतन की शुरुआत होनी शुरु हुई. हाउ डज़ इट वर्क पॉडकास्ट पर बात करते हुए यूसुफ ने अपनी राय रखते हुए कहा, 'खुशकिस्मती से, या बदकिस्मती से, जो मैच हमने इंडिया के खिलाफ 10 विकेट से जीता, हमें लगने लगा कि हमसे बेहतर कोई नहीं है. हर कोई बेइज्जती करने लगा'. उन्होंने आगे बताया कि कैसे जब कोई हेड कोच बोल रहे होते थे, तो कोई न कोई या तो अपना फोन देखता था या कहीं और घूरता रहता था.
युसूफ ने भारत-पाक में मिली हार पर अपनी राय रखते हुए किसी भी खिलाड़ी की बेहतरी के लिए ये अच्छी बात नहीं है. आपको शांत रहने की ज़रूरत होती है, जो हमने इंज़माम भाई, सईद भाई के साथ देखा. वे बड़े खिलाड़ी थे. फिर भी, वे हमेशा कोच की बात सुनते थे. उनकी बातों में वास्तविकता इसलिए लग रही है क्योंकि मैच के बाद मिली हार के बाद आलोचना से शादाब खान भड़के दिखे. उन्होंने कुछ ऐसे कमेंट किए जो यूसुफ की चिंताओं से मिलते-जुलते लग रहे थे.