Pakistan: पाकिस्तान की टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. वनडे वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को कप्तानी छोड़नी पड़ी. इसके बाद पीसीबी ने टेस्ट टीम की कप्तानी शान मसूद और टी20 की कप्तानी शाहीन अफरीदी को दी. अब पीसीबी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें रिजवान ये बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. पांच मैचों की टी20 सीरीज 12 से 21 जनवरी के बीच खेली जानी है.
.@iMRizwanPak has been appointed vice-captain of Pakistan's T20I team 🚨 pic.twitter.com/0Zu6DcstML
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 8, 2024Also Read
रिजवान पाकिस्तान के मुख्य प्लेयर हैं. वे तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. जब बाबर ने कप्तानी छोड़ी थी, तो कहा जा रहा था कि उन्हें टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन मौका शाहीन अफरीदी को मिला. 31 साल के रिजवान ने पाकिस्तान के लिए अबतक 85 टी20 मैचों 49.07 की औसत से 2797 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 25 अर्धशतक निकले.
शाहीन शाह आफरीदी (कप्तान), आमिर जमाल, अब्बास अफरीदी, आजम खान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/उप-कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उसामा मीर, जमान खान.
पाकिस्तान- न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- 12 जनवरी, ऑकलैंड
दूसरा टी20- 14 जनवरी, हैमिल्टन
तीसरा टी20- 17 जनवरी, डुनेडिन
चौथा टी20- 19 जनवरी, क्राइस्टचर्च
पांचवां टी20- 21 जनवरी, क्राइस्टचर्च