PAK vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिया है. 10 विकेट से पहला टेस्ट जीतने वाली बांग्लादेश टीम ने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दे दी है. इस तरह पाकिस्तान टीम अपने ही घर में बैक टू बैक 2 टेस्ट हार गई. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश की पाकिस्तान पर ये पहली जीत है. ऐसा पहली बार हुआ है कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसी के घर में बुरी तरह हरा दिया. नजमुल हसन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया.
इस सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद, बाबर आजम जैसे स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे. गेंदबाजों ने भी निराश किया. लिहाजा टीम को दोनों मैचों में हार मिली. दोनों मुकाबले रावलपिंडी में हुई, जिसमें बांग्लादेश ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया. पाकिस्तान के खिलाड़ी शर्मनाक हार के बाद फैंस के निशाने पर हैं.
A HISTORIC SERIES WIN FOR BANGLADESH 🏆
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 3, 2024
Najmul Hossain Shanto's side have just swept Pakistan 2-0 in Rawalpindi 🥇 https://t.co/1CSHXUZXFy #PAKvBAN pic.twitter.com/AF4knju8FR
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच का हाल
अगर मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे. टीम के लिए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली थी. कप्तान शान मसूद ने 57 रन किए थे. आगा सलमान ने भी 54 रन किए थे. बाबर आजम का बल्ला शांत रहा था, उन्होंने 31 रन का योगदान दिया था.
दूसरी पारी में पिछड़ गई थी पाकिस्तान टीम
275 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 262 रन बनाए, इस तरह पाकिस्तान पहली पारी में 12 रनों की लीड लेकर दूसरी पारी में बैटिंग करने आई और 172 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में आगा सलमान ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका.
Bangladesh clinch their first Test series win against Pakistan 🤩#WTC25 | #PAKvBAN 📝: https://t.co/mhkrlhMLyU pic.twitter.com/hqlZbQZlOE
— ICC (@ICC) September 3, 2024
दूसरी पारी में नहीं चले स्टार बैटर
पाकिस्तान के ओपनर अब्दुल्ला ने 3, सैम अयूब ने 20, खुर्रम शहजाद ने 0, कप्तान शान मसूद ने 28 जबकि बाबर आजम ने सिर्फ 11 रन बनाए. सऊद शकील भी 2 रन बना सके. ये वही समय था जब बांग्लादेश ने मैच में पकड़ मजबूत की. पाकिस्तान ने 183 रनों का टारगेट सेट किया था.
दूसरी पारी में बांग्लादेश के सभी बैटर चमके
183 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने बढ़िया शुरुआत की और पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया, जिसे बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. टीम के लिए पहली पारी में लिटन दास ने 7वें नंबर पर 138 रनों की पारी खेली थी. फिर दूसरी पारी में टॉप ऑर्डर ने कमाल किया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की. दूसरी पारी में ओपनर जाकिर हसन ने 40, शादमान इस्लाम ने 24, कप्तान शांतो ने 38, मोमिनुल हक ने 34 रन बनाए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ऐसी रही
पाकिस्तान-अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, खुर्रम शहजाद, अबरार अहमद, मीर हमजा और मोहम्मद अली.
बांग्लादेशी- शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा.