NZ vs PAK 5th T20I Highlights: न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 सीरीज में बुरी तरह शिकस्त मिली. पाकिस्तान ने 4-1 से सीरीज गंवा दी. पहले लगातार 4 मैच हारने वाली पाकिस्तान टीम ने आखिरी टी20 को 46 रनों से जीता और जैसे-तैसे अपनी इज्जत बचा ली. क्राइस्टचर्च में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 134 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम 17.2 ओवरों में 92 रनों पर सिमट गई.
आखिरी टी20 में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बड़ा योगदान दिया और न्यूजीलैंड को 92 रनों पर समेट दिया. पाकिस्तान के स्पिनर्स ने कुल 6 विकेट निकाले. इफ्तिखार अहमद ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
पाकिस्तान के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने 2 ओसामा मीर ने 1 शिकार किया. कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 3.2 ओवरों में 20 रन देकर 2 शिकार किए. इन गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर ही पाकिस्तान आखिरी टी20 सीरीज जीत पाई.
क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग चुनी. डेब्यू करने वाले हसीबुल्लाह खान ने अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं सबसे बड़ी 38 रनों की पारी मोहम्मद रिजवान ने खेली और बाबर आजम के साथ 53 रन की पार्टनरशिप की. बाबर 24 बॉल में 13 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुए थे.
क्राइस्टचर्च की धीमी पिच थी. जिस पर बल्लेबाजों को रन बनाने मुश्किल हो रही थी. ऐसे में बाएं हाथ के तूफानी बैटर फखर जमान ने 16 बॉल पर 4 सिक्स लगाकर तेजी से 33 रन बनाए और टीम को बूस्ट दिया. हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए, क्योंकि टिम साउदी ने उन्हें पवेलियन भेजा, उनके बाद रिजवान भी 38 बॉल में 38 रन बनाकर आउट हो गए.
Finn Allen's 💯 in Dunedin stole the batting show in the five-match contest
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 21, 2024
Also, should Babar Azam remain at No.3? 🤔#NZvPAK pic.twitter.com/OyyN3kG6mp
टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन हीरो बनकर उभरे. उन्होंने सीरीज के 5 मैचों में 275 रन बनाए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. तीसरे टी-20 में फिन ने सेंचुरी भी लगाई थी. वहीं न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी ने सीरीज में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए.
With just 135 to defend, Pakistan's bowlers rallied to bag a much-needed win!
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 21, 2024
They prevent a second consecutive whitewash away from home; New Zealand take the series 4-1 🏆 https://t.co/WdfpZuoor7 #NZvPAK pic.twitter.com/umfE3hc1DC