menu-icon
India Daily

IND vs ENG Test: यह 5 बड़े रिकॉर्ड बनाने के करीब विराट कोहली, दिग्गजों की लिस्ट में होंगे शामिल

IND vs ENG Test: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज कोहली के पास भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कई रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है. जानिए वो कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs ENG Test: यह 5 बड़े रिकॉर्ड बनाने के करीब विराट कोहली, दिग्गजों की लिस्ट में होंगे शामिल

हाइलाइट्स

  • भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा.
  • कोहली के पास टेस्ट करियर में 9 हजार रनों का आंकड़ा छूने का बड़ा मौका है.

IND vs ENG Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज में सबकी नजर विराट कोहली पर रहने वाली है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि कोहली भारत में कमाल की बैटिंग करते हैं. वह ऐसी दीवार हैं, जो इंग्लैंड के गेंदबाजों को बहुत परेशान करेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों में कोहली इतिहास रचेंगे और 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अब तक टेस्ट में 29 शतक और 30 अर्धशतक लगाने वाले कोहली के पास टेस्ट करियर में 9 हजार रनों का आंकड़ा छूने का बड़ा मौका है. 

खास बात ये है कि हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. वह इस वक्त बढ़िया फॉर्म में भी हैं, जो इंग्लैंड के लिए टेंशन देने वाली खबर है.  कोहली के पास भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कई रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है.

IND vs ENG Test: विराट कोहली हासिल कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

पहला रिकॉर्ड

रन मशनी विराट कोहली अपने टेस्ट करियर में 9 हजार रन बनाने से सिर्फ 152 रन पीछे हैं. इस सीरीज में वह इस आंकड़े को छू सकते हैं. कोहली से पहले यहां तक सिर्फ तीन भारतीय क्रिकेटर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर पहुंचे हैं.

दूसरा रिकॉर्ड

विराट कोहली गैर कप्तान के रूप में 3 हजार टेस्ट रन पूरे करने से सिर्फ 16 रन पीछे हैं. उन्होंने 45 टेस्ट मैचों में 40.87 की औसत से 9 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 2984 रन बनाए हैं. 

तीसरा रिकॉर्ड

कोहली टेस्ट फॉर्मेट में 1 हजार चौके लगाने से 9 कदम दूर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ अगर वह 9 चौके लगा देते हैं तो सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल होंगे, इन सभी ने 1 हजार या उससे ज्यादा चौके लगाए हैं. 

चौथा रिकॉर्ड

किंग कोहली को इंग्लिश टीम के खइलाफ टेस्ट करियर में 2 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 9 रनों की दरकार है. अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के नाम कोहली से ज्यादा रन हैं. कोहली ने 28 टेस्ट मैचों में 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं.

पांचवां रिकॉर्ड

दाएं हाथ के स्टार बैटर विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को अपना सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनाने के लिए 52 रनों की दरकार है. फिलहाल उनकी सबसे शानदार टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसके खिलाफ कोहली ने 25 टेस्ट मैचों में 2042 रन बनाए हैं.