menu-icon
India Daily

NZ vs Ind: पांचवें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

माउंच माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए 5 मैंचों की सीरीज के आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 22  रनों से हरा दिया.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
NZ vs Ind: पांचवें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
Courtesy: @BCCI

माउंच माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए 5 मैंचों की सीरीज के आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 22  रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मेजबान टीम के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा था.

बल्लेबाजी की बात करें तो भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और रोहित शर्मा मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और 5 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद मध्यम क्रम के बल्लेबाजों ने भारत की लड़खड़ाती पारी को संभालने का काम किया. श्रेयस अय्यर ने 22 रन, अक्षर पटेल ने 46, ईशान किशन  ने 46 और नमन धीर ने 22 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने भी 14, 14  रनों का योगदान देकर भारत को एक सम्मानजनक स्कोर 209 तक पहुंचाया.

रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही. 26 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा. टिम सीफर्ट 14 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद विल यंग मात्र 14 रन बनाकर चलते बने. इसी तरह न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज 50 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका और आखिरकार भारत ने इस मैच को 22 रनों से जीत लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे अधिक 31 रन डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने बनाए.

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन आज शानदार रहा. इस लो स्कोरिंग मैच को जिताने की पूरी जिम्मेदारी गेंदबाजों के ही कंधों पर थी. उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में मात्र 30 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए. मोहम्मद सिराज सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 10 ओवरों में 50 रन देकर 2 विकेट झटके. आकिब नबी ने 37 रन देकर 1 विकेट, यश ठाकुर ने 38 रन देकर 1 विकेट, अक्षर पटेल ने 6.1 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट और नमन धीर ने दो ओवरों में मात्र 4 रन देकर 1 विकेट लिया. गेंद से शानदार प्रदर्शन के चलते अर्शदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया.