NZ vs AUS 1st T20I, Who is Josh Clarkson: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज 21 फरवरी से शुरू हो चुकी है. पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है. इस मुकाबले में कीवी टीम के लिए एक खिलाड़ी ने टी20 डेब्यू किया है, जिसका नाम जोश क्लार्कसन है. नेशनल टीम में अचानक इस खिलाड़ी की एंट्री से हर कोई चौंक गया है.
हाल-फिलहाल में इस खिलाड़ी का नाम भी चर्चा में नहीं रहा. यही वजह है कि कई फैंस इस नाम से अनजान हैं. ऐसे में हम आपके लिए Josh Clarkson के बारे में A To Z जानकारी लेकर आए हैं.
जोश क्लार्कसन की उम्र 27 साल है. वो एक बैटिंग आलराउंडर हैं. जो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और राइट आर्म मीडियम तेज गेंदबाज हैं. इस खिलाड़ी ने पिछले साल वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था. वो तीन वनडे मैचों में अब तक 3 विकेट ले चुके हैं.
जोश क्लार्कसन ने 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 29.26 की औसत से 878 रन बनाए हैं और 22 विकेट निकाले हैं. लिस्ट एक के 78 मैचों में वो 40 शिकार कर चुके हैं और 1859 रन बनाए हैं. टी20 के 83 मैचों में इस आलराउंडर ने 1625 रन बनाए और 10 विकेट भी निकाले. वो अपने करियर में अब तक 4 शतक और 21 फिफ्टी जमा चुके हैं.
Which Mitch will shine on the pitch in Wellington? ✨
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 21, 2024
Josh Clarkson will make his T20I debut; Steven Smith will not feature today 🏏
Follow ball-by-ball 👉 https://t.co/68wN585srQ #NZvAUS pic.twitter.com/LtZjosup6t
सेंट्रल डिस्ट्रिक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले Josh Clarkson ने पिछले 5 मैच लिस्ट ए के तहत खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 7 विकेट निकाले और 46 रन बनाए हैं. 60 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. सबसे बड़ी पारी 28 रनों की खेली है.
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (सी), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन