menu-icon
India Daily

'और भीख नहीं मांगनी...', भारत के बाइलेटरल सीरीज खेलने से इनकार से बौखलाया पाकिस्तान, एशिया कप से पहले निकाली खीझ

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई के साथ भविष्य की बातचीत को लेकर अपनी स्थिति साफ़ की है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम इस बात पर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि जब भी बातचीत होगी, भारत के साथ बराबरी के स्तर पर होगी और बातचीत के लिए अब कोई भीख नहीं मांगी जाएगी.''

garima
Edited By: Garima Singh
'और भीख नहीं मांगनी...', भारत के बाइलेटरल सीरीज खेलने से इनकार से बौखलाया पाकिस्तान, एशिया कप से पहले निकाली खीझ
Courtesy: X

India vs Pakistan: एशिया कप 2025 की तैयारियां जोरों पर है. इस बीच क्रिकेट फैंस की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं. इस हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट से पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई के साथ भविष्य की बातचीत को लेकर अपनी स्थिति साफ़ की है.

मोहसिन नकवी ने हाल ही में एक बयान में भारत के साथ क्रिकेट संबंधों पर अपनी बात रखी. उन्होंने एनडीटीवी को बताया, "मुझे लगता है कि हम इस बात पर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि जब भी बातचीत होगी, भारत के साथ बराबरी के स्तर पर होगी और बातचीत के लिए अब कोई भीख नहीं मांगी जाएगी. वह समय बीत चुका है और जो भी होगा, वह समानता के आधार पर होगा. पाक क्रिकेट के बयान से लगता है कि वो भी भविष्य में भारत के साथ किसी भी बाइलेटरल सीरीज के पक्ष में नहीं है. 

पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज से इनकार 

भारत सरकार ने साफ़ किया है कि भविष्य में पाकिस्तान के साथ कोई बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज नहीं होगी. हालांकि, एशिया कप और विश्व कप जैसे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में दोनों टीमें आमने-सामने खेलती रहेंगी. इन मुकाबलों का रोमांच और व्यावसायिक महत्व क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है.

खिलाडियों और फैंस से अनुशासित रहने की मांग 

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले खिलाड़ियों और प्रशंसकों से संयम बरतने की अपील की है. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि ये मैच भी भारत-पाकिस्तान के अन्य मैचों की तरह मनोरंजक होंगे. लेकिन मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी और प्रशंसक दोनों ही अनुशासित रहेंगे और अपनी सीमा नहीं लांघेंगे."

कब खेला जाएगा एशिया कप का ऐतिहासिक मुकाबला?

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को दुबई में पहली बार भिड़ेंगी. इसके बाद, 21 सितंबर को सुपर फोर में दूसरा मुकाबला संभावित है. अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो तीसरी भिड़ंत भी हो सकती है. इन मुकाबलों का इंतजार क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है, क्योंकि ये मैच न केवल खेल के दृष्टिकोण से बल्कि भावनात्मक और व्यावसायिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं.