menu-icon
India Daily

'कभी पंगा नहीं लेना चाहिए...' संजू ने लगाई DC के गेंदबाजों की क्लास, तारीफ करते नहीं थक रहे दिग्गज

मौजूदा IPL 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. सीएसके की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बड़ा योगदान था. इस मुकाबले के बाद भारत के कई दिग्गजों ने संजू के तारीफों के पुल बांधे.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'कभी पंगा नहीं लेना चाहिए...' संजू ने लगाई DC के गेंदबाजों की क्लास, तारीफ करते नहीं थक रहे दिग्गज
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: मौजूदा IPL 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. सीएसके की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बड़ा योगदान था. संजू ने दिल्ली के गेंदबाजों को लगभग रौंदते हुए 52 गेंदों में 87 रनों की नाबाद पारी खेली.

संजू के इस प्रदर्शन के बाद सीएसके बहुत ही आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया. सीएसके ने 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले के बाद भारत के कई दिग्गजों ने संजू के तारीफों के पुल बांधे.  

मनोज तिवारी ने बांधे तारीफों के पुल 

संजू सैमसन की आक्रमक पारी के बाद क्रिकेज जगत में उनकी ख्याति और बढ़ती ही जा रही है. दिग्गज सैमसन की तारीफ करते नहीं थक रहे. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने संजू की प्रशंसा में कहा कि, 'DC के खिलाफ संजू सैमसन ने सिर्फ बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि कला का प्रदर्शन भी किया है. यह आंखों के लिए किसी कविता से कम नहीं था. हमने दिल्ली के खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते देखा, कोई भी उनके सामने टिक नहीं पाया.'

मनोज ने आगे कहा कि, 'दिल्ली के बल्लेबाज तालमेल नहीं बिठा पाए, शॉट चयन में कई गलतियां हुईं, लेकिन जब संजू बल्लेबाजी कर रहे थे, तो ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने प्रेशर कुकर में और प्रेशर डालकर सीटी बजा दी हो . बाकी सभी बल्लेबाज मुश्किल में थे, लेकिन वह अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे.'

मुरली कार्तिक ने भी जमकर की तारीफ 

मनोज तिवारी ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक भी संजू के गुणगान करने से थक नहीं रहे हैं. क्रिकेटर ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सैमसन के प्रदर्शन की सराहना की, जिसकी बदौलत पांच बार की चैंपियन टीम को मैच जीतने में मदद मिली . 

मुरली कार्तिक ने कहा, 'उन्हें पता था कि यह कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है, और जो व्यक्ति शांत दिखता है उससे कभी पंगा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि जब असली गुस्सा दिखेगा तो बहुत कुछ हो जाएगा . आज जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे, तो गेंदबाज भी सोच रहे थे कि आज उन्हें मार पड़ेगी.' 

Topics