हैदराबाद: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है. जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है क्योंकि यहां पर दोनों में से जो भी टीम ये मुकाबला जीतती है वो प्लेऑफ के और करीब पहुंच जाएगी.
अगर पंजाब किंग्स इस मैच में बाजी मारती है तो 15 अंक के साथ टीम कथित तौर पर प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन जाएगी. दोनों टीमों के लिए ये सीजन अभी तक काफी शानदार जा रहा है. फिलहाल पंजाब किंग्स 13 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है. तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस इस मैच का लुत्फ किस प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं.
SRH vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.
SRH vs PBKS IPL 2026 में 06 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
SRH vs PBKS के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
SRH vs PBKS के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
SRH vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
SRH vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
SRH: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नितीश कुमार रेड्डी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैश्य, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, शशांक सिंह, यश ठाकुर, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद