नई दिल्ली: ऋतुराज गायकवाड़ की चेन्नई एक्सप्रेस अब जीत की पटरी पर लौट चुकी है. मंगलवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात देते हुए मुकाबले को 15 गेंद पहले ही खत्म कर दिया. इस जीत के साथ ही सीएसके ने छठे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. हालांकि मजबूत वापसी के बाद भी टीम के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी. टीम को शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी मुकाबलों में शादनदार प्रदर्शन करना होगा. यहां से टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. इतना ही
फिलहाल सीएसके 10 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज है. ऐसे में टीम को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 16 अंकों की आवश्यकता है. तो आईए जानते हैं किस सिनेरियो से प्लेऑफ में पहुंच सकती है.
सीएसके के लिए प्लेऑफ के समीकरण साफ है टीम को अब लीग स्टेज में 4 मुकाबले खेलने हैं.
अगर टीम अपने आखिरी 4 मैचों में से 3 जीतती है, तो वह 16 अंकों तक पहुंच जाएगी. 16 पॉइंट्स के साथ टीम प्लेऑफ में प्रवेश कर लेगी हालांकि अगर टीम अपने चारों मुकाबले जीतती है तो 18 अंकों में टीम का क्वालीफिकेशन लगभग तय है.
अगर टीम सिर्फ 2 मैच ही जीत पाती है, तो उसके 14 अंक होंगे. इस स्थिति में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें नेट रन रेट और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर करेंगी, जो काफी जोखिम भरा समीकरण है.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आने वाले मैच निर्णायक हैं, खासकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ. एलएसजी फिलहाल निचले पायदान पर है, ऐसे में सीएसके के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा. यहां हार का मतलब उनकी राह और कठिन हो सकती है.
सीएसके का प्लेऑफ में प्रवेश करना कुछ हद तक नेट रन रेट पर भी निर्भर करेगा. सीएसके का नेट रन रेट फिलहाल +0.151 है, जोकि अच्छा है. लेकिन इसे बनाए रखने के लिए टीम को न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि अच्छे अंतर से जीत हासिल करनी होगी.