menu-icon
India Daily

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में फहरा दिया हिंदुस्तान का तिरंगा, दिलाया पहला मेडल: शूटिंग में मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला

पेरिस ओलंपिक में भारत की शूटर मनु भाकर ने देश को पहला मेडल दिला दिया है. मनु भाकर ने 10 मीटर विमेंस एयर पिस्टल में भारत को पहला मेडल दिला दिया है. यह पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडल है. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए मेडल का दरवाजा खोल दिया है. उनके मेडल जीतने पर उन्हें देशभर से बधाई मिल रही हैं. उनकी जीत ने देश को गर्व से भर दिया है.

India Daily Live
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में फहरा दिया हिंदुस्तान का तिरंगा, दिलाया पहला मेडल: शूटिंग में मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला
Courtesy: Social Media

पेरिस ओलंपिक में भारत की शूटर मनु भाकर ने देश को पहला मेडल दिला दिया है. मनु भाकर ने 10 मीटर विमेंस एयर पिस्टल में भारत को पहला मेडल दिला दिया है. यह पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडल है. भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. मनु ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. शूटर मनु भाकर ने 221.7 पॉइंट्स हासिल करके ब्रॉन्च मेडल जीता. 

इससे पहले 2021 के टोक्यो ओलंपिक में शूटर मनु भाकर की पिस्टल खराब हो गई थी, जिसके चलते 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाई थीं. टोक्यो ओलंपिक में मनु सिर्फ 14 शॉट ही लगा पाई थीं. पेरिस ओलंपिक में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए शूटिंग में मेडल पाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. 

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला पदक दिलाने पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा- "एक ऐतिहासिक पदक! बहुत बढ़िया मनु भाकर. Paris Olympics 2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई. यह सफलता और भी खास है क्योंकि आप भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं. एक अविश्वसनीय उपलब्धि!"

मनु भाकर की दादी ने कहा, "मैं उन्हें आशीर्वाद देती हूं. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. जब वह यहां आएंगी तो हम सब उनका स्वागत करेंगे. मैं उनके लिए खास खाना बनाऊंगी..."

12 साल बाद भारत को शूटिंग में देश को पहला मेडल 

ओलंपिक खेलों में शूटिंग में भारत को 12 साल बाद कोई मेडल मिला है. इससे पहले साल 2012 में भारत को विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज दिलाया था. ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए शूटिंग में यह पांचवा मेडल है. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 में सिल्वर, अभिनव बिंद्रा ने 2008 में गोल्ड भारत को गोल्ड दिलाया था. 

किसने जीता गोल्ड और सिल्वर

पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास बनाया. वहीं, 241.3 पॉइंट बनाकर कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.