menu-icon
India Daily

एशिया का नंबर एक बल्लेबाज बनने से इतने रन दूर कोहली, पाकिस्तानी खिलाड़ी को पछाड़कर रचेंगे इतिहास

टी20 क्रिकेट में कोहली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 414 मैचों में 41.92 के शानदार औसत और 134.67 के स्ट्राइक रेट से 13,543 रन बनाए हैं.

Anuj
Edited By: Anuj
एशिया का नंबर एक बल्लेबाज बनने से इतने रन दूर कोहली, पाकिस्तानी खिलाड़ी को पछाड़कर रचेंगे इतिहास
Courtesy: @RCBTweets

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेगी. लंबे समय बाद मैदान पर उतर रहे कोहली के पास इस मुकाबले में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका है।

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में एशिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से महज 29 रन दूर हैं. यह रिकॉर्ड फिलहाल पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक के नाम दर्ज है. ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला कोहली के लिए बेहद खास साबित हो सकता है.

टी20 क्रिकेट के किंग कोहली

टी20 क्रिकेट में कोहली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 414 मैचों में 41.92 के शानदार औसत और 134.67 के स्ट्राइक रेट से 13,543 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 105 अर्धशतक और 9 शतक निकले हैं. उनकी निरंतरता और फिनिशिंग क्षमता उन्हें इस फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करती है.

शोएब मलिक को पछाड़ने का मौका

शोएब मलिक ने अपने टी20 करियर में 557 मैचों में 13,571 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 35.99 और स्ट्राइक रेट 127.24 का रहा. उनके नाम 83 अर्धशतक दर्ज हैं. अब कोहली के पास इस आंकड़े को पार कर एशिया में शीर्ष स्थान हासिल करने का सुनहरा अवसर है.

विश्व में पहले नंबर पर गेल का नाम

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 463 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं और इस दौरान 22 शतक जड़े हैं. कोहली फिलहाल इस सूची में सातवें स्थान पर हैं और अगर उन्हें गेल को पीछे छोड़ना है तो अभी 1,020 रन और बनाने होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली इस अहम मुकाबले में रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं या नहीं. फिलहाल उनकी फॉर्म को देखते हुए फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है.

RCB vs SRH संभावित प्लेइंग XI

RCB: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी

इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर

SRH: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्से/एहसान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट प्लेयर: सलिल अरोड़ा/क्रेन्स फुलेट्रा

Topics