menu-icon
India Daily

IPL 2026, RCB vs SRH: धोनी की लिस्ट में शामिल हुए ईशान! कमबैक से कप्तानी तक तय किया सफर

आईपीएल के आगाज के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी एक नई शुरुआत करने जा रहा हैं. वह आरसीबी के खिलाफ अपने आईपीएल करियर बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेलने जा रहे हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026, RCB vs SRH: धोनी की लिस्ट में शामिल हुए ईशान! कमबैक से कप्तानी तक तय किया सफर
Courtesy: ANI

RCB vs SRH: शनिवार की शाम क्रिकेट फैंस के लिए एक नया रोमांच लेकर आ रहा है. आज से विश्व का सबसे पसंदीदा टी20 लीग आईपीएल शुरु होने वाला है. पहला मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा. RCB के खिलाफ IPL 2026 के पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबजा ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आएंगे. 

27 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूदा समय में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. उन्हें टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान सौंपी गई है. देखना दिलचस्प होगा कि ईशान की कप्तानी में एसआरएच कैसा प्रदर्शन करती है.  

IPL कप्तान के तौर पर पहला मैच खेलेंगे ईशान किशन 

आज RCB बनाम SRH मैच में ईशान किशन बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे. वह कप्तान के रूप में आज IPL का पहला मैच खेलने वाले हैं. बता दें पैट कमिंस की गौरमौजूदगी में एसआरएच मैनेजमेंट ने उन्हें टीम की कमान सौंपी है.

ईशान इससे पहले घरेलू टूर्नामेंट में कप्तानी कर चुके हैं लेकिन आईपीएल में यह पहला मौका है. इस मैच में सबकी निगाहें खास तौर पर ईशान के ऊपर होंगी. देखना दिलचस्प होगा कि ईशान किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरते हैं. 

धोनी की लिस्ट में शामिल हुए ईशान

ईशान किशन आईपीएल में कप्तानी करने वाले आठवें कप्तान हैं. उनसे पहले सात विकेटकीपर ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल में अपनी टीम की कमान संभाली है. इस सूची में सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी आता है.

उसके बाद संजू सैमसन, ऋषभ पंत, केएल राहुल, पार्थिव पटेल, दिनेश कार्तिक और जितेश शर्मा आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं. बता दें जितेश ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए तीन मैचों में कप्तानी की थी.  

SRH से लिखी थी कमबैक की कहानी 

इन दिनों अपने बल्ले से शोर मचाने वाले ईशान किशन ने अपने कमबैक की कहानी पिछले साल SRH के खेमे से लिखी थी. फ्रेंचाइजी ने पिछले साल किशन को 11.25 करोड़ में खरीदा था. सबकी निगाहें इस दौरान ईशान पर ही थी और वह सबकी उम्मीदों पर खड़े उतरते हुए पहले मैच से ही धमाल मचाना शुरु कर दिया.

ईशान ने अपने पहले मैच में ही शतकीय पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने पिछले साल एसआरएच के लिए 14 मैच खेले थे जिनकी 13 पारियों में उन्होंने 354 रन बनाए थे. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 106 रन था. 

Topics