menu-icon
India Daily

बांग्लादेश ने लिया U-Turn, हटाया IPL बैन; दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों में नई शुरुआत

लंबे समय तक चले तनाव के बाद बांग्लादेश ने अब एक अहम फैसला लेते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है. जिससे दोनों देशों के खेल संबंधों में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
बांग्लादेश ने लिया U-Turn, हटाया IPL बैन; दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों में नई शुरुआत
Courtesy: X (@ShafiUOfficial)

नई दिल्ली: आज से विश्व के सबसे पसंदीदा लीग का आरंभ होने वाला है. IPL 2026 के अभियान की शुरुआत आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम RCB vs SRH मैच से होगी. लेकिन लीग के शुरु होने से पड़ोसी देश से एक अहम खबर आ रही है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. 

कूटनीति और क्रिकेट के बीच खिंची रेखा अब धीरे-धीरे मिटती नजर आ रही है. लंबे समय तक चले तनाव के बाद बांग्लादेश ने अब एक अहम फैसला लेते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है. जिससे दोनों देशों के खेल संबंधों में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.

बांग्लादेश में IPL से बैन हटा

शनिवार, 28 मार्च को बांग्लादेश के राजनीतिज्ञ और वर्तमान सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर अब कोई रोक नहीं रहेगी. सरकार ने वो प्रतिबंध हटा दिया है. 

उन्होंने साफ किया कि यदि कोई प्रसारणकर्ता इसके लिए आवेदन करता है, तो सरकार उस पर सकारात्मक रुख अपनाएगी. सूचना मंत्री स्वपन ने कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए. उनका कहना है कि सरकार इस मामले को पूरी तरह व्यावसायिक दृष्टिकोण से देखेगी और किसी भी चैनल को प्रसारण से नहीं रोका जाएगा.

क्या था पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में बड़ी कीमत में खरीदा था. लेकिन बाद में बीसीसीआई के निर्देशों के चलते उन्हें हटाया गया. 

कूटनीतिक तनाव का क्रिकेट पर दिखा असर 

इस फैसले के बाद दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों में खटास आई. बांग्लादेश बोर्ड ने इसके बाद टी20 विश्व कप से सुरक्षा संबंधि कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था. जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर इसका असर पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था. हालांकि अब बांग्लादेश ने वो प्रतिबंध हटा दिया. 

Topics