SRH vs RCB: शुक्रवार को हैदराबाद की सपाट पिच पर कौन बनेगा किंग? बल्लेबाजों की होगी चांदी या गेंदबाज मचाएंगे शोर

IPL 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से शुक्रवार, 22 मई को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा.

Pinterest
Meenu Singh

हैदराबाद: IPL 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से शुक्रवार, 22 मई को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा. इस सीजन ऑरेंज आर्मी सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक रही है. इसके साथ ही आरसीबी ने इस सीजन सभी टीमों पर राज किया है. दोनों ही टीमें बाकी टीमों को रौंदते हुए अंकतालिका में पहले ही पहुंच चुकी हैं. अब दोनों टीमें टॉप 2 में बने रहने का प्रयास कर रही है.  

SRH ने 13 मैचों में से आठ जीते हैं. जिनमें वह 16 अंकों के साथ तालिका में तीसरे पायदान पर है. हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों की बदौलत पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने सही समय पर शानदार लय हासिल कर ली है. आरसीबी के खिलाफ एक बड़ी जीत न केवल उन्हें आरसीबी के बराबर अंक दिलाएगी, बल्कि शीर्ष दो में जगह पक्की करने की उनकी संभावनाओं को भी मजबूत करेगी.

वहीं दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी शानदार फॉर्म में है. मौजूदा चैंपियन टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है और 18 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर चुकी है. एसआरएच के खिलाफ अपने हालिया मुकाबले में, उन्होंने इस सीजन के पहले मैच में बढ़त हासिल की थी. 

SRH vs RCB हेड टू हेड

IPL इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो वहीं आरसीबी के खाते 12 जीत रही. इसके अलावा एक मैच रद्द रहा. 

पिच रिपोर्ट 

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में IPL 2026 के अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं. सपाट पिच होने के कारण यहां पर टीमें नियमित अंतराल पर 200 से ज्यादा रन बना रही हैं. SRH vs PBKS के बीच पिछला मैच हाई-स्कोरिंग था, और इस मैच में भी ऐसे ही परिणाम की उम्मीद की जा सकती है. दिलचस्प बात यह है कि खेले गए छह मैचों में से चार मैच लक्ष्य का बचाव करते हुए टीमों ने जीते हैं. 

वेदर रिपोर्ट

हैदराबादा में मौजूदा समय में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस गर्मी का असर हैदराबाद बेंगलुरु के मैच में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार मैच दौरान शुक्रवार का तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है. इसके साथ ही ह्यूमिडिटी 41 प्रतिशत रह सकती है. 

SRH vs RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन , सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब डफी