SRH vs RR: क्या SRH के गेंदबाज रोक पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का तूफान! दूसरी जीत की तलाश में हैदराबाद की टीम

राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पर काबिज है. रियान पराग की अगुवाई में आरआर सभी टीमों को लगभग रौंदते हुए लगातार आगे बढ़ रही है. टीम ने अब तक कुल चार मैच खेले हैं और सभी चार मैच में टीम को सफलता हांसिल हुई है.

ANI
Meenu Singh

हैदराबाद: राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पर काबिज है. रियान पराग की अगुवाई में आरआर सभी टीमों को लगभग रौंदते हुए लगातार आगे बढ़ रही है. टीम ने अब तक कुल चार मैच खेले हैं और सभी चार मैच में टीम को सफलता हांसिल हुई है. आरआर इस प्रदर्शन के साथ ही प्लेऑफ की प्रबल दावेदार है. 

अब RR 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद कठिन होने वाला है. हालांकि इस मुकाबले में देखना दिलचस्प होगा कि SRH वैभव सूर्यवंशी नामक इस तूफान का सामना कैसे करती है.

हैदराबाद में खराब रहा है RR का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमतौर पर खराब ही रहा है और दोनों टीमें सोमवार को हैदराबाद के इसी मैदान पर भिड़ेंगी. बता दें इस मैदान पर एसआरएच के खिलाफ खेले गए 9 मैच में से आरआर को केवल तीन मैच में ही सफलता मिली है. हालांकि RR के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वे इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. 

इसके साथ ही एसआरएच का प्रदर्शन भी इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. टीम गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही है. ऐसे में आरआर के लिए जीत की राह मुश्किल नहीं होनी चाहिए. 

सूर्यवंशी बनाम SRH गेंदबाज

अगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच को छोड़ दिया तो यह कहना गलत नहीं होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में काफी खराब रहा है. चार में से तीन मैचों में वे अपने लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे हैं, जिससे उनकी कमजोरियां साफ तौर पर उजागर होती हैं.

अगर एसआरएच इसी प्रकार की गेंदबाजी करते हैं तो वैभव सूर्यवंशी के लिए इस मैच में रनों का अंबार खड़ा करना मुश्किल नहीं होगा. क्योंकि सूर्यवंशी ऐसे बल्लेबाज हैं जोकि बिना झिझक के हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों सहजता और आत्मविश्वास से खेलते हैं. SRH के गेंदबाज हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा ने पिछले मैच में क्रमशः 19.50, 13.30 और 15.30 की इकॉनमी से गेंद डाली थी. 

प्लेऑफ के प्रबल दावेदार

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम अब प्लेऑफ क प्रबल दावेदार बन गई है. अगला मैच जीतने पर टीम  प्लेऑफ में जगह बनाने के प्रबल दावेदार बन जाएंगे. टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने लीग में अपने बल्ले से गेंदबाजों की खूब कुटाई की है. साथ ही ध्रुव जुरेल भी शानदार फॉर्म में हैं.