menu-icon
India Daily

SRH vs RR Pitch Report: हैदराबाद की पिच पर होगा बल्लेबाजों का राज या गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा! जानिए कैसा होगा का मौसम

IPL 2026 के मैच नंबर 21 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के लिए आमने-सामने होगीं. दोनों टीम के बीच ये भिड़ंत 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
SRH vs RR Pitch Report: हैदराबाद की पिच पर होगा बल्लेबाजों का राज या गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा! जानिए कैसा होगा का मौसम
Courtesy: Pinterest

हैदराबाद: IPL 2026 के मैच नंबर 21 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के लिए आमने-सामने होगीं. दोनों टीम के बीच ये भिड़ंत 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी. इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत निराशाजनक रही है. हालांकि टीम की बैटिंग लाइन-अप मजबूत है, लेकिन उसके बाद भी टीम को अब तक चार में से केवल एक मैच में ही सफलता मिली है बाकि तीन मैच में उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा है. तो टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना आवश्यक है.  

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स विजयी रथ पर सवार लगातार अपने सभी मैच जीत रही है. रियान पराग की आरआर ने फिलहाल टूर्नामेंट में 4 मैच खेले हैं और चारों ही मैच में उन्हें सफलता हासिल हुई है. तो ऐसे में देखने होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है और पिच किसका साथ देती है. 

हैदराबाद में होगी रनों की बरसात

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इस सीजन का दूसरा मैच खेला जाएगा. आईपीएल 2026 का पहला मैच यहीं SRH और LSG के बीच हुआ था, जिसमें कम रन बने थे. हालांकि ऐतिहासिक रूप से इस मैदान की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को थोड़ी कम सहायता मिलती है. 

SRH बनाम RR: मौसम पूर्वानुमान

आम तौर पर हैदराबाद का मौसम गर्म होता है. AccuWeather के अनुसार 13 अप्रैल को हैदराबाद का तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. साथ ही ह्यूमिडिटी लगभग 27% और थोड़ा उमस भरा रहने की संभावना है. हालांकि मैच के दौरान बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए दर्शक बिना किसी रुकावट के पूरा मैच देख सकेंगे.

SRH vs RR की संभावित प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल

इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट

RR की संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा

Topics