menu-icon
India Daily

डगआउट में मोबाइल चलाना बना सजा! BCCI ने RR मैनेजर रोमी भिंडर को दिया नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को गुवाहाटी में RCB के खिलाफ IPL2026 मैच के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए 'कारण बताओ नोटिस' (show cause notice ) जारी किया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
डगआउट में मोबाइल चलाना बना सजा! BCCI ने RR मैनेजर रोमी भिंडर को दिया नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब
Courtesy: X (@mufaddal_vohra)

नई दिल्ली: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने विजयी रथ पर सवार होकर एक के बाद एक सभी टीमों को रौंदते हुए लीग में आगे बढ़ रही है. आज भी टीम को सनराइडर्स हैदराबाद के साथ हैदराबाद के मैदान पर भिड़ना है. लेकन इस मुकाबले से पहले आरआर के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को बीच टूर्नामेंट नोटिस भेजा है. बता दें आरआर के मैनेजर रोमी भिंडर को मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया. जिसके बाद से ये घटना जांच के दायरे में है और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई है.

BCCI ने भेजा नोटिस!

कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई ने आरआर के मैनेजर को 'कारण बताओ नोटिस' (show cause notice) भेजा है. बोर्ड की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने 48 घंटों के भीतर जवाब भी मांगा है. यह घटना 10 अप्रैल को Guwahati में खेले गए मुकाबले के दौरान हुई, जहां Royal Challengers Bangalore के खिलाफ मैच चल रहा था.

 

डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करना है मना

IPL नियमों के अनुसार, प्लेयर्स और टीम अधिकारियों को प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) में मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होती. इसका मकसद मैच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या गलत सूचना के आदान-प्रदान को रोकना है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर टीमें वॉकी-टॉकी जैसे वैकल्पिक का  इस्तेमाल कर सकती हैं. हालांकि अगर कोई भी मैच के दौरान ऐसा करते पाया जाता है तो उसे निर्धारित नियमों के अनुसार सजा सुनाई जाती है. 

आज होगी SRH से भिड़ंत 

आज राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन का अपना पांचवा मुकाबला खेलना है. टीम हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के इरादे से राजीव गांधी स्टेडियम में उतरेगी. आरआर इस मैच को अपने नाम कर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी लय प्राप्ति की कोसिश करेगी.

Topics