नई दिल्ली: आज IPL 2026 का 34वां मैच है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मजबूत मुकाबला देखने को मिलेगा. बता दें कि RCB ने अच्छी शुरुआत की थी. अब तक इस टीम ने 6 मैच खेले हैं. इसमें चार जीते हैं और दो हारे हैं.
गूजरात टाइटन्स की बात करें तो इसकी शुरुआत मिली-जुली रही. वे अपने पहले दो मैच हार गए, लेकिन लगातार तीन मैच जीतकर उन्होंने जोरदार वापसी की. हालांकि, अपने पिछले मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. यह मैच आप घर बैठकर कैसे लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं, चलिए जानते हैं.
RCB Vs GT के बीच IPL 2026 का मैच शुक्रवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
RCB Vs GT IPL 2026 में 24 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
RCB Vs GT के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है.
RCB Vs GT के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा.
RCB Vs GT के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
RCB Vs GT के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
बेंगलुरु में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. दिन के समय तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, यह तापमान शाम में गिरकर 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच हो जाएगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स अब तक IPL में 6 मैचों में एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं.