नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अपने मुश्किल फैसले के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. अब एक बार फिर से वह चर्चा का विषय बन गए हैं. IPL के दौरान ही भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. कुछ विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा. बोर्ड यह फैसला आगामी वनडे विश्व कप को ध्यान में रखकर ले सकती है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्य चयनकर्ता का कार्यकाल जून 2026 में ही खत्म हो जाएगा. लेकिन रिपोर्ट्स है कि उसके बाद बोर्ड उनके कार्यकाल को बढ़ाने पर विचार कर रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगरकर के चयन समिति की निरंतरता पर मुहर लगने जा रही है. उनका कार्यकाल बढ़ाकर जून 2027 तक कर दिया जाएगा.
🚨 AJIT AGARKAR AS CHIEF SELECTOR TILL JUNE 2027 🚨
- Ajit Agarkar will continue as chief selector of Team India till June 2027, As BCCI is keen to retain his experience services with World Cup in 2027. (Express Sports). pic.twitter.com/8pVDJhR7s9
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 19, 2026
बता दें बोर्ड यह फैसला आगामी वनडे विश्व कप के मद्देनजर करेगी. दरअसल अगले साल वनडे विश्व कप का आयोजन होना है. मुख्य चयनकर्ता इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहते हैं. वह टूर्नामेंट तक अपने पद पर काबिज रहना चाहते हैं जिस कारण उन्होंने बोर्ड से अपने कार्यकाल को बढ़ाने की सिफारिश की थी. अब बोर्ड उनकी सिफारिश को मानता दिख रहा है.
अगरकर के नेतृत्व में चयन समिति ने कई साहसिक फैसले लिए और टीम के संतुलन को बेहतर किया. भारत ने इस दौरान टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते. यही कारण है कि बोर्ड उन्हें आगे भी जिम्मेदारी सौंपना चाहता है.
यह पहली बार नहीं हो रहा है जब अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है, इससे पहले भी यह हो चुका है. पिछले साल IPL 2025 से पहले साल भर के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया गया था.