चंडीगढ़: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर, दो ऐसे बल्लेबाज जिन्हें अक्सर भारत की टी20I टीम में नजरअंदाज किया जाता है, मंगलवार को एक हाई-स्टेक आईपीएल मुकाबले में भिड़ने जा रहे हैं. जहां एक ओर अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे वहीं दूसरी ओर गुरजात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. दोनों ही खिलाड़ियों ने बीते कुछ आईपीएल सीजन से काफी शानदार प्रदर्शन किया है.
अब मंगलवार की शाम 7:30 बजे न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पंजाबा किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. अब मैच से पहले आपको बताते हैं कि कैसी होगी मुल्लनपुर की पिच और क्या बारिश बनेगी मैच का रोड़ा? आईए जानते हैं-
अगर न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पिच की बात करें ये मैच पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पिच को बल्लेबाजी फ्रेंडली बताई जा रही है. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना समझदारी का काम हो सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार आज शाम मुल्लनपुर में दिन में धूप के साथ बादल छाए रहने की संभावना है. दिन के समय तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान गिरकर लगभग 16-17 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. फैंस इस दौरान पूरे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
पिछले साल पंजाब किंग्स के कप्तान बने श्रेयस अय्यर इस साल अपना सपना पूरा कराने की कोशिश करेंगे. लंबे अरसे से लीग स्टेज से ही बाहर होने वाले पंजाब किंग्स अय्यर ने अपनी कप्तानी में पिछले सीजन फाइनल में पहुंचाया था. हालांकि टीम को आरसीबी के हाथों मात मिली थी. अब अय्यर इस सीजन अपने उस अधूरे सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे.
PBKS: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट सब: विजयकुमार वैशाक
GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट सब: कगिसो रबाडा/आर साई किशोर