menu-icon
India Daily

IPL 2026, MI vs KKR: 'उसे इंजरी है वो 10-12....' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया क्यों गेंदबाजी नहीं कर रहे कैमरून ग्रीन

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है. केकेआर को इस मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि अब टीम की हार के बाद कैमरून ग्रीन की स्थिती चर्चा का विषय बन गई है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026, MI vs KKR: 'उसे इंजरी है वो 10-12....' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया क्यों गेंदबाजी नहीं कर रहे कैमरून ग्रीन
Courtesy: ANI

मुंबई: मौजूदा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. हार्दिक की एमआई ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 6 विकेट से हराया. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने खेल के कई पहलुओं में कोलकाता पर दबदबा कायम रखा. टीम गेंदबाजी में संघर्ष करती नजर आई, लेकिन उसके बाद भी केकेआर के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन गेंदबाजी के लिए  नहीं आए.

आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने के बाद भी ग्रीन की स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है. अब सवाल यह है कि ऐसा क्यों हुआ. अब इसके पीछे की वजह पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रकाश डाला है. बोर्ड ने इस पर फ्रेंचाइजी को स्पष्टिकरण दिया है. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताई वजह

बता दें कैमरून ग्रीन की स्थिती के बारे में बताते हुए खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने केकेआर को कहा कि कैमरूनग्रीन की पीठ की एक अहम सर्जरी 2024 के अंत में हुई थी और वर्तमान में उन्हें पीठ में मामूली समस्याएं है. हालांकि इसके बाद भी वह केकेआरके लिए खेलने के लिए अभी पूरी तरह से फिट नहीं है.

उन्हें अपनी गेंदबाजी शुरु होने के लिए अभी भी 10-12 दिन लगेंगे. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगे बताया कि केकेआर को पहले ही उनकी इस स्थिती के बारे में अवगत कराया गया था. टीम को उनकी ये स्थिती पता थी.  

IPL 2026 के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं कैमरून ग्रीन

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 की नीलामी में ग्रीन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे, जिन्हें केकेआर ने 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें आंद्रे रसेल ने टीम में शामिल किया था, जो रिटायर होकर केकेआर के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए हैं. तीन बार की चैंपियन टीम एक ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज की तलाश में थी जो गेंदबाजी भी कर सके.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल 

अब अगर कल खेले गए मैच के बारे में बात की जाए तो एमआई और केकेआर के बीच खेले गए मैच में एमआई ने केकेआर को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने कप्तान अजिंक्या रहाणे (67) और अंगकृष रघवंशी (51) अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेटे के नुकसान पर 220 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए.

इसके जवाब में उतरी एमआई के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन (81) और रोहित शर्मा (78) की आतिशी पारी ने टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया. टीम ने 5 गेंद शेष रहते ही 221 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया. 

Topics