MI vs RCB: 'रिटायर आउट...' T20 फॉर्मेट में एक बार कोहली की धीमी शुरुआत, स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल
विराट कोहली 18 सालों तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अहम खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन रविवार को उन्होंने मुंबई के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी करते हुए महज 38 गेदों में 131 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए हैं.
मुबई: विराट कोहली 18 सालों तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अहम खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा नहीं हुआ, अब टीम उनके बिना ही आगे बढ़ रही थी. जहां उनके साथियों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सपाट पिच का फायदा उठाया, वहीं कोहली का 38 गेंदों में बनाया गया अर्धशतक बाकी बल्लेबाजों से बिल्कुल बेमेल था.
ऐसा लग रहा था मानो कोई धीमी गति से चलने वाला ऑटो-रिक्शा फरारी हाईवे की तेज लेन में फंस गया हो और विराट कहोली ड्राइवर की सीट पर बैठे असमंजस में फंसे हुए हैं. उनके द्वारा खेली गई धीमी पारी पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं.
RCB ने 18 रनों से मारी बाजी
रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बीच आईपीएल का 20वां मुकाबला खेला गया था जिसमें आरसीबी ने 18 रनों से बाजी मारी है. मुंबई के लिए 12 अप्रैल की शाम एक बार फिर से भारी रही क्योंकि मुंबई के खाते एक और हार जु़ड़ गई. इसके साथ ही आससीबी ने एमआई को बैकफुट पर ढकेल दिया है.
Also Read
- SRH vs RR Pitch Report: हैदराबाद की पिच पर होगा बल्लेबाजों का राज या गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा! जानिए कैसा होगा का मौसम
- SRH vs RR, Live Streaming: क्या RR का विजयी रथ रोक पाएगी SRH! घर बैठे इस प्लेटफॉर्म पर देखिए लाइव स्ट्रीमिंग
- GT vs LSG: गुजरात ने लखनऊ को उसके घर में 7 विकेट से रौंदा, गिल-बटलर की तूफानी बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए. 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम पांच विकेट में 222 रनों पर ही सिमट गई और मैच आरसीबी के पक्ष में रहा.
पहले भी उठे से स्ट्राइक रेट पर सवाल
भले ही आरसीबी को इस मैच में जीत हासिल हो गई हो लेकिन फिर भी टीम के सबसे सीनियर और अहम खिलाड़ी विराट कोहली का स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है. क्योंकि कोहली को इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा करने में संघर्ष करते देखा गया. एक समय तो ऐसा आया जब कमेंटेटर विराट कोहली के रिटायर आउट होने की संभावना करने लगे. कोहली ने कल 38 गेदों में 13.58 की स्ट्राइक रेट से महज 50 रन बनाए थे.
यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली की टी20 प्रारूप में स्ट्राइक रेट कम है. इससे पहले भी कई बार विराट कोहली की धीमी बल्लेबाजी और स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े हो चुके हैं. 2024 टी20 विश्व कप से पहले भी विराट कोहली को उनकी स्ट्राइक रेट के लिए काफी ट्रोल किया गया था, क्योंकि आधुनिक टी20 प्रारूप में बल्लेबाज 200 से भी ज्यादा कि स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं.
आरसीबी ने की आक्रामक शुरुआत
भले ही विराट कोहली ने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन उनके अलावा टीम के बाकी बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया. टीम के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने पारी की शुरुआत करते हुए महज 36 गेंदों में 216.67 की स्ट्राइक रेट से 78 रन ठोके. उनके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने भी 265 की स्ट्राइक रेट से अपना अर्धशतक पूरा किया.