हैदराबाद: IPL 2026 का 21वां मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस में दो ऐसी टीमें भिड़ने वाली हैं जोकि इस सीजन अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं, वो टीम कोई और नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स हैं. सनराइजर्स हैदराबाद सोमवार 13 अप्रैल को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. सनराइजर्स ने खेले गए चार मैचों में से तीन में हार का सामना किया है और पंजाब के खिलाफ मिली हार से वह काफी निराश है.
वहीं, रॉयल्स इस सीजन में सबसे मजबूत टीम साबित हुई है, जिसने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं. 2025 सीजन में राजस्थान के खिलाफ हुए मुकाबले में सनराइजर्स ने रॉयल्स को 44 रनों से हराया था. सनराइजर्स ने पहली पारी में 286 रन बनाए थे, जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. तो फैंस को इस मैच में फुल ड्रामा और चौको-छक्कों की भरमार देखने को मिलेगी. लेकिन इस मैच से पहले जानते हैं कि फैंस मैच का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं.
SRH vs RR IPL 2026 का मैच हैदराबाद के उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा
SRH vs RR IPL 2026 में 13 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
SRH vs RR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
SRH vs RR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
SRH vs RR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
SRH vs RR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडु मेंडिस, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार टारमाले, अमित। कुमार
RR: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला