मुंबई: IPL 2026 अपने पूरे रोमांच पर है, जहां सभी टीमें प्लेऑफ की रेस में दौड़ रही हैं. लेकिन कुछ टीमें ऐसी हैं जोकि अपनी साख बचाने में लगी हुई है, उन्हीं में से एक मुंबई इंडियंस. मुंबई इंडियंस इस सीजन जीत के लिए संघर्ष करती नजर रही है. अब टीम एक बार फिर से मैदान पर उतरने जा रही है. आज शाम हार्दिक सेना श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.
पंजाब किंग्स इस सीजन सभी टीमों को रौंदते हुए आगे बढ़ रही है. 16 अप्रैल को दोनों टीमें MI के होम ग्राउंड वानखेड़े में शाम 07:30 बजे एक-दूसरे के आमने सामने होंगी. बता दें पंजाब किंग्स अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. पीबीकेएस ने अब तक चार मैच खेले हैं जिन तीन मैच पीबीकेएस के पक्ष में रहा और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. तो आईए जानते हैं इस मैच में पिच और मौसम कैसी भूमिका निभाएगा-
बल्लेबाजो के लिए स्वर्ग मानी जाने वाली वानखेड़े की पिच पर आज रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. फैंस इस मैच में लंबे-लंबे चौके-छक्के का लुत्फ उठा सकते हैं. तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री होने के कारण आमतौर पर यहां उच्च स्कोर देखने को मिलता है. हालांकि, तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग का थोड़ा सा लाभ मिल सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में 16 अप्रैल को MI बनाम PBKS मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. साथ ही मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज दिन मुंबई के लिए उमस भरा रहेगा और यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है.
मुंबई में दिन का अधिकतम तापमान 31°C तक रहेगा, जबकि मैच के दौरान तापमान 28°C से 27°C के बीच रहेगा.
MI संभावित प्लेइंग 11: रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा
इम्पैक्ट सब: अश्वनी कुमार
PBKS संभावित प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट सब: युजवेंद्र चहल