menu-icon
India Daily

SRH के कप्तान की वापसी! पास किया सभी फिटनेस टेस्ट, पैट कमिंस इस दिन संभालेंगे टीम की कमान

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. दरअसल रिपोर्ट्स का कहना है कि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और अब वह कल SRH से जुड़ेंगे. 

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
SRH के कप्तान की वापसी! पास किया सभी फिटनेस टेस्ट, पैट कमिंस इस दिन संभालेंगे टीम की कमान
Courtesy: X (@ImTanujSingh)

नई दिल्ली: IPL 2026 में लय के लिए संघर्ष कर रही है सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खुशखबरी आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के अगले मैच से पहले रिपोर्ट्स का कहना है कि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो जाएगी. उन्होंने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं. जिसके बाद उनकी वापसी निश्चित है और जल्द ही टीम की कमान संभाल सकते हैं.

हाल ही में हुई मेडिकल जांच में कमिंस की पीठ की चोट पूरी तरह ठीक पाई गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें अब बिना किसी प्रतिबंध के गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई है. वह जल्द ही भारत लौटकर आईपीएल के बाकी मुकाबलों में टीम के साथ जुड़ेंगे.

मैदान में उतरने की तैयारी

पिछले साल अगस्त से पीठ की समस्या से जूझने के कारण कमिंस ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए थे. अब ताजा स्कैन की पुष्टि के बाद पता चला कि उनकी चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट अब उन्हें धीरे-धीरे मैदान पर उतारने की तैयारी कर रहा है और फैंस को वह जल्द ही खेलते दिख सकते हैं. 

 

इस दिन खेलेंगे पहला मैच

भले ही पैट कमिंस पूरी तरह फिट हो गए हैं हालांकि टीम से जुड़ने के तुरंत बाद प्लेइंग इलेवन में नजर नहीं आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी वापसी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हो सकती है. टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी. 

कप्तानी में होगा बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमिंस की गैरमौजूदगी में मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौपी थी. हालांकि ईशान की कप्तानी में टीम संघर्ष करती नजर आ रही है. जिस कारण टीम को अपने कप्तान की कमी खल रही थी. ऐसे में कमिंस के लौटते ही वह दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

टॉप 4 में SRH 

बता दें उतार-चढ़ाव से भरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं केकेआर और आरआर के खिलाफ उन्हें जीत हासिल हुई है. 4 अंको के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे चौथे पायदान पर काबिज है.

Topics