नई दिल्ली: IPL 2026 में नाकाम शुरुआत करने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर लौट ही रही थी कि टीम को एक बड़ा झटका लग गया है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं.
टीम पहले से ही समस्यों से जूझ रही है. महेंद्र सिंह धोनी पहले ही चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर चल रहे हैं और अब खलील का पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
सीएसके के स्टार गेंदबाज खलील अहम चोटिल होने के कारण IPL 2026 शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. खलील अहमद 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके चलते वे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं.
यह झटका सीएसके के लिए एक बड़ा संकट है, क्योंकि टीम शुरुआत से ही बांए हाथ के गेंदबाज पर काफी हद तक निर्भर थी. बताया जा रहा है कि खलील को क्वाड्रिसेप्स में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ेगा.
🚨 HUGE BLOW FOR CSK 🚨
- Khaleel Ahmed has been ruled out of this IPL 2026 due to an injury. (Bharat Sharma/PTI). pic.twitter.com/QJf4FDuMv2Also Read
- MI vs PBKS, Live Streaming: क्या हार्दिक सेना तोड़ेंगे PBKS के जीत का सिलसिला, नोट करें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- SRH के कप्तान की वापसी! पास किया सभी फिटनेस टेस्ट, पैट कमिंस इस दिन संभालेंगे टीम की कमान
- IPL 2026: किंग कोहली के बल्ले ने RCB को दिखाया जीत का रास्ता, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से मिली करारी शिकस्त
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 16, 2026
अब सवाल यह उठता है कि खलील की चोट कितनी गंभीर है और वह कितने समय में ठीक हो जाएंगे. तो आपकी जानकारी के लिए दें कि जांच से चोट की गंभीरता की पुष्टि की गई है, खलील को ग्रेड 2 टियर का निदान हुआ है. चोट को दाहिनी रेक्टस फेमोरिस टेंडन में खिंचाव के साथ ही आंशिक ग्रेड 2 टियर है.
चोट की गंभीरता को देखते हुए, तेज गेंदबाज को लंबी अवधि के रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ेगा. साथ ही बताया जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में करीब 10 से 12 सप्ताह का समय लगेगा. इसका मतलब यह है कि वह आईपीएल 2026 के शेष मैचों में नहीं खेल पाएंगे.