CSK vs GT: मैच से पहले चेपॉक की पिच किसका देगी साथ? छक्के-चौकों की होगी आतिशबाजी या स्पिनर्स मचाएंगे गदर, जानें वेदर अपडेट

IPL 2026 अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश करने को तैयार है. प्लेऑफ की जंग में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स दोनों ही निर्णायक मोड़ पर हैं. एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार दोपहर को होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले पर बहुत कुछ निर्भर करता है.

Pinterest
Meenu Singh

चेन्नई: IPL 2026 अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश करने को तैयार है. प्लेऑफ की जंग में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स दोनों ही निर्णायक मोड़ पर हैं. एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार दोपहर को होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले पर बहुत कुछ निर्भर करता है. जीतने वाली टीम की शीर्ष चार में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी जबकि हारने वाली टीम के लिए स्थिति काफी मुश्किल हो जाएगी. 

दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जिसके चलते दोनों टीमों के लिए खतरे की घंटी बजने लगी है. दोनो ही टीमें तीन-तीन जीत के साथ अंक तालिका के मध्य में फंसी हुई है. अब एक गलती और टीम को प्लेऑफ की रेस से हाथ धोना पड़ सकता है. अब यहां पर दोनों टीमों की निगाहें जीत पर होंगी. इसके लिए देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई की पिच किसका साथ देगी. 

CSK vs GT हेड टू हेड 

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. अब दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें दोनों टीमें 4-4 जीत के साथ बराबरी पर है. अब इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारकर बढ़त बनाती है. 

जानिए चेपॉक की पिच बल्लेबाज या गेंदबाज की करेगी मदद

अब सवाल यह है कि इस मैच में चेपॉक की पिच कैसी रहने वाली है तो बता दें कि आज दोपहर के मैच के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच सूखी और लाल मिट्टी वाली रहने की संभावना है, जो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मददगार साबित होगी. चेन्नई की भीषण गर्मी के कारण पिच धीमी हो जाएगी और मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स को अच्छी ग्रिप और टर्न मिलेगी.

गर्मी से भरा रहेगा चेन्नई का मौसम

आज चेन्नई में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. साथ ही यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है जिस कारण खेल में कोई बाधा नहीं होगी. दोपहर में मैच होने के कारण फैंस और खिलाड़ियों को तमिलनाडु की भीषम गर्मी का सामना करना पड़ेगा. 

पहली पारी के दौरान चेन्नई का तापमान 34°C से 36°C के आसपास रहने की उम्मीद है. साथ ही आगे तापमान लगभग 38°C से 40°C तक पहुंच सकता है. 

CSK vs GT संभावित प्लेइंग इलेवन

CSK की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी

GT की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा