menu-icon
India Daily

जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? IPL शुरू होने से ठीक पहले पहुंचे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस; फैंस में बढ़ी चिंता

बुमराह के टीम से नहीं जुड़ने की खबर सामने आते ही उनके फैंस चिंतित हो गए हैं. कई लोग यह आशंका जता रहे हैं कि कहीं वह फिर से चोटिल तो नहीं हो गए. हालांकि, अभी तक टीम या बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Anuj
Edited By: Anuj
जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? IPL शुरू होने से ठीक पहले पहुंचे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस; फैंस में बढ़ी चिंता
Courtesy: @Mamtasulaniya

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक अहम खबर सामने आई है. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक टीम कैंप से नहीं जुड़े हैं, जिससे फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है. टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होना है, ऐसे में बुमराह की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह फिलहाल बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस  में मौजूद हैं. हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि वह वहां किसी चोट की वजह से पहुंचे हैं या फिर यह एक सामान्य फिटनेस जांच का हिस्सा है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस स्टेटस को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

बुमराह के फैंस हुए चिंतित

बुमराह के टीम से नहीं जुड़ने की खबर सामने आते ही उनके फैंस चिंतित हो गए हैं. कई लोग यह आशंका जता रहे हैं कि कहीं वह फिर से चोटिल तो नहीं हो गए. हालांकि, अभी तक टीम या बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

कोच महेला जयवर्धने ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने हाल ही में बताया था कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अतिरिक्त आराम दिया गया है. उन्होंने कहा था कि खिलाड़ी तरोताजा होकर टीम से जुड़ेंगे और पहले मैच से पहले पूरी तरह तैयार रहेंगे.

भारत ने 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इस बड़े टूर्नामेंट के बाद खिलाड़ियों को कुछ समय आराम देने का फैसला किया गया था. इसी वजह से बुमराह समेत कई खिलाड़ी अभी टीम से दूर हैं.

29 मार्च को मुंबई इंडियंस का आगाज

मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को खेलेगी, जहां उसका सामना कोलकाता से होगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि बुमराह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे और मैदान पर अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाएंगे.

दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग में से एक आईपीएल का आरंभ 28 मार्च  से होने वाला है. जिसका पूरा कार्यक्रम जल्द ही BCCI द्वारा जारी किया जाएगा. बोर्ड ने अब तक 20 मैचों के शेड्यूल की घोषणा की है. फैंस को शेष मैचों की सूची का बेसब्री से इंतजार है.

Topics