CSK vs DC: चेपॉक में आएगा रनों का सैलाब या होगी विकेट्स की भरमार! जानिए चेन्नई-दिल्ली से पिच का मिजाज
IPL 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे. ये मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैच चेपॉक में शाम 07:30 बजे होने वाला है.
चेन्नई: IPL 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे. ये मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैच चेपॉक में शाम 07:30 बजे होने वाला है. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत की राह पर वापसी करना चाहेंगी. सीएसके का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा है. अभी तक टीम ने 3 मैच खेले हैं और सभी मैच में टीम के हाथ निराशा ही लगी है. पिछले मुकाबले में पांच बार की चैंपियन को आरसीबी के हाथों 43 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली ने भी अभी तक इस सीजन 3 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें 2 मैच में सफलता मिली है और पिछले मैच में महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा है. अब दिल्ली उस हार से उबरने के लिए किसी भी कीमत पर सीएसके को मात देने की कोशिश करेगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि यहां की पिच किसका साथ देती है.
चलेगा बैट्समैन का बल्ला
शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले में फैंस को बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा, क्योंकि ये चेपॉक की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां पर CSK और PBKS के बीच खेले गए पिछले मैच में इस मैदान पर कुल 419 रन बनाए गए. इन आंकड़ों से पता चलता है कि इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना कितना आसान है. गेंदबाजों को इस मैदान पर कम मदद मिलती है.
Also Read
- CSK vs DC, Live Streaming: पहली जीत की तलाश में DC के खिलाफ उतरेगी CSK! जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच
- PBKS vs SRH: आज चंडीगढ़ में भिड़ंगी PBKS vs SRH, जानिए बल्लेबाजों का होगा फायदा या गेंदबाज मचाएंगे कोहराम
- PBKS vs SRH Live Streaming: श्रेयस की PBKS हैदराबाद को देगी झटका या SRH की जीत का बजेगा डंका! जानें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
गर्मी करेगी खिलाड़ियों को परेशान
शनिवार को होने वाले आईपीएल के 18वें मुकाबले में चेन्नई के मौसम का मिजाज थोड़ा गर्म होने वाला है. इस दिन भले ही मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम उमस से भरी होगी. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं होगी. शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33°C रहेगा, जो रात में थोड़ा गिरकर 27°C तक पहुंच जाएगा.
CSK vs DC की संभावित प्लेइंग 11
CSK: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज
इम्पैक्ट सब: मैट हेनरी
DC की अनुमानित XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन
इम्पैक्ट सब: मुकेश कुमार