menu-icon
India Daily

IPL 2026: CSK पर फिर गिरी गाज! जारी चोटों का सिलसिला, म्हात्रे के बाद अब ये ऑलराउंडर हुआ बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में चोट की समस्या से जूझ रही है. पहले ही टीम के कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब उस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. इस बात की जानकारी खुद सीएसके के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: CSK पर फिर गिरी गाज! जारी चोटों का सिलसिला, म्हात्रे के बाद अब ये ऑलराउंडर हुआ बाहर
Courtesy: X (@CSK)

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में चोट की समस्या से जूझ रही है. पहले ही टीम के कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब उस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. इस बात की जानकारी खुद सीएसके के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई है. 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान टीम के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष चोटिल हो गए थे. अब रिपोर्ट आ रही है कि वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. 

डेब्यू मैच में ही चोटिल हुए रामकृष्ण घोष

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष अपने डेब्यू मैच में ही चोटिल हो गए. अब चोट इतनी बड़ी है कि उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा. सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा बता कि, 'चेपॉक में सीएसके बनाम एमआई मैच के दौरान रामकृष्ण घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया.

अब वे IPL 2026 में आगे हिस्सा नहीं लेंगे.' साथ ही फ्रेंचाइजी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. बताया जा रहा है कि नमन धीर के खिलाफ गेंदबाजी करते समय रामकृष्ण का संतुलन बिगड़ गया और उन्हें चोट लग गई.

चोट बनी CSK का सिर दर्द

घोष का बाहर होना सीएसके को बहुत खलने वाला है क्योंकि इस सीजन वह पहले खिलाड़ी नहीं है जोकि चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं उनसे पहले कई और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं, वहीं युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी हाल के हफ्तों में चोट के कारण बाहर हो गए हैं. 

सीजन शुरू होने से पहले ही टीम के तेज गेंदबाजी विकल्प सीमित थे, क्योंकि विदेशी तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण अनुपलब्ध थे. उनके स्थान पर आए स्पेंसर जॉनसन को भी फिटनेस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा और वे हाल ही में वापसी कर पाए हैं.

धोनी की वापसी तय नहीं

इतना ही नहीं टीम की बैक बोन कहे जाने वाले सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चोटिल होने के कारण अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. साथ ही उनकी वापसी की अभी तक कोई तय तारीख भी नहीं है. 

Topics