IPL 2025 Points Table: पंजाब ने लखनऊ को हराकर प्वाइंट्स टेबल में मचाया घमासान, जानें कौन सी टीम किस नंबर पर

IPL 2025 Points Table: धर्मशाला में हुए आईपीएल 2025 के 54वें मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को हराकर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

Social Media
Gyanendra Tiwari

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 54वें मुकाबले में पंजाब ने शानदार जीत दर्ज की. उसने लखनऊ को 37 रनों से हराकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर जगह बना ली. पंजाब की जीत से प्वाइंट्स टेबल का गुणा गणित बदल गया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 236 रन बोर्ड पर टांगे थे. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई. 

लखनऊ की ओर से आयुष बडोनी ने सबसे अधिक रन बनाए. लेकिन उनकी 74 रनों की पारी उनके टीम को जीत नहीं दिला पाई. उनके अलावा अब्दुल सामद 24 गेंदों पर 45 रन बनाए. वहीं, बात करें पंजाब की तो पंजाब की ओर से सबसे अधिक रन प्रभसिमरन सिंह ने बनाए. उन्होंने 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 और शशांक सिंह ने 33 रनों की पारी खेली. अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए. 

पंजाब की जीत के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल

पंजाब की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलवा हुआ है. इस जीत के बाद पंजाब अंक तालिका में नंबर 2 पर पहुंच गई है. उसके 11 मैचों में 15 अंक हो गए हैं. नंबर वन पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. उसके 11 मैचों में 16 अंक है. मुंबई इंडियंस नंबर तीन पर नंबर चार पर गुजरात टाइटंस है. नंबर पांच पर दिल्ली कैपिटल्स है. 

इस हार के बाद लखनऊ की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उसके प्लेऑफ में जाने के लिए अब दूसरे टीमों पर भी डिपेंड रहना पड़ेगा. इस समय प्वाइ्ंट्स टेबल में वह 7वें नंबर पर है. वहीं, आज का मैच जीतकर कोलकाता 6वें नंबर पर आ गई है. नंबर 8 पर राजस्थान है. नंबर 9 पर सनराइजर्स हैदराबाद है. और आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स है.