menu-icon
India Daily

IPL 2025, KKR vs RR: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की हार, KKR को घर में 1 रन से मिली शानदार जीत

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में KKR की शानदार जीत हुई. कोलकाता ने 1 रन से इस मुकाबले को जीत लिया.

garima
Edited By: Garima Singh
IPL 2025, KKR vs RR: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की हार, KKR को घर में 1 रन से मिली शानदार जीत
Courtesy: X

IPL 2025, KKR vs RR: कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में KKR की शानदार जीत हुई. कोलकाता ने 1 रन से इस मुकाबले को जीत लिया. मैच के हीरो रसल रहे जिन्होंने 25 गेंद पर 57 रन जड़े. आईपीएल 2025 के 53वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद कोलकाता ने 206 रन बनाए थे.

ऐसे में अब राजस्थान को इस मुकाबले में जीत के लिए 207 रनों की जरूरत थी. लेकिन कोलकाता की नपी-तुली गेंदबाजी के आगे राजस्थान की टीम ढह है. आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे. लेकिन वैभव अरोरा उनके सामने दीवार बनकर खड़े हो गए.  

कोलकाता के हीरो रहे रसल 

ईडन गार्डन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रसल ने शानदार फॉर्म दिखाया. रसल ने 25 गेंदों पर 57 रन जड़कर कोलकाता के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. रसल के अलावा अंगक्रिश रघुवंशी ने 31 गेंदों पर 44, गुरबाज ने 25 गेंदों पर 35 रन और कप्तान रहाणे ने टीम के लिए 30 रन जोड़े.

कोलकाता की गेंदबाजी में दिखा दम 

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. मोईन अली, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले. वहीं वैभव अरोड़ा को 1 विकेट से संतुष्ट होना पड़ा.

Topics