IPL 2025 Points Table: चेन्नई को हराकर RCB ने प्वाइंट्स टेबल में फिर हासिल की बादशाहत, जानें और टीमों का हाल
IPL 2025 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी के हाथों 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है.
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को बेंगलुरु के हाथों 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस रोमांचक मुकाबले को जीतकर बेंगलुरु ने प्वाइंट्स टेबल में फिर से बादशाहत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर आ गई है. उसके 11 मैचों में 16 अंक हो गए हैं. एक तरह से आरसीबी ने लगभग-लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, चेन्नई और रॉजस्थान पूरी तरह से प्लेऑफ से बाहर हो गई हैं.
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने चेन्नई को 214 रनों का लक्ष्य दिया था. चेन्नई की टीम 211 रन ही बना पाई. चेन्नई की ओर से सबसे अधिक रन आयुष म्हात्रे ने बनाए. उन्होंने 48 गेंदों में 94 रन बनाए. वहीं, उनके बाद रविंद्र जडेजा ने 45 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
रोमांचक जीत के साथ नंबर वन पर पहुंची RCB
Also Read
- IPL 2025, RCB vs CSK: रोमांचक मुकाबले में जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, धोनी के धुरंधरों को दी 2 रनों से मात
- Ayush Mhatre IPL 2025: बेंगलुरु में आया आयुष म्हात्रे का तूफान, भूवी के ओवर में कूट डाले 26 रन, देखें Video
- 6,6,4,6,6,0,4, खलील अहमद ने फेंका IPL 2025 का सबसे महंगा ओवर, Video में देखिए रोमारियो शेफर्ड ने कैसे कूटा
चेन्नई को रोमांचक मुकाबले में हराकर आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है.वहीं, मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल पर नंबर 2 पर है. मुंबई के 11 मैचों में 14 अंक है. नंबर तीन पर गुजरात टाइटंस है. गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 14 अंक है. नंबर चार पर पंजाब किंग्स हैं. पंजाब के 10 मैचों में 13 अंक है. आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर है.
प्वाइंट्स टेबल में नंबर 6 पर लखनऊ सुपर जायंट्स है. लखनऊ के 10 मैचों में 10 अंक है. कोलकाता नंबर 7 पर है. उसके 10 मैचों में 9 अंक है. राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में नंबर 8 पर है. उसके 11 मैचों में 6 अंक है. सनराइजर्स हैदराबाद के 10 मैचों में 6 अंक है. वहीं, चेन्नई के 11 मैचों में 2 अंक हैं.