IPL 2025, PBKS vs LSG: प्लेऑफ की रेस के लिए धर्मशाला में पंजाब-लखनऊ में होगा घमासान, मुकाबले को कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव
IPL 2025, PBKS vs LSG Live Streaming: पंजाब किंग्स और लखनऊ के बीच मुकाबला आईपीएल 2025 में धर्मशाला में खेला जाना है. आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को लाइव कब-कहां और कैसे देख सकते हैं.
IPL 2025, PBKS vs LSG Live Streaming: आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है क्योंकि दोनों ही प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जी-जान लगा रही हैं. इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी और इस बार पंजाब की टीम अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है.
पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है और अंक तालिका में मजबूत स्थिति में है. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए इस मैच में जीत की सख्त जरूरत है. इस सीजन के पहले मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को उनके घर में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में लखनऊ की टीम इस हार का बदला लेने और अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
कब खेला जाएगा मुकाबला?
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह रोमांचक मुकाबला रविवार, 4 मई 2025 को होगा.
कहां होगा यह मैच?
यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में आयोजित होगा. धर्मशाला का यह मैदान अपनी खूबसूरती और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है.
कितने बजे शुरू होगा खेल?
दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
कहां पर देखे टीवी पर लाइव टेलीकास्ट
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. क्रिकेट प्रेमी अपने टीवी स्क्रीन पर इस रोमांचक मैच का आनंद ले सकते हैं.
कहां पर देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आप कहीं बाहर हैं या टीवी के सामने नहीं बैठ सकते, तो इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. यह प्लेटफॉर्म आपको हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग के साथ हर गेंद का लुत्फ उठाने का मौका देगा.
और पढ़ें
- ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच देखने का प्लान इंद्र देव कर सकते हैं खराब, KKR vs RR मुकाबले के वक्त जमकर बारिश का अलर्ट
- IPL Match Today: पॉपकॉर्न के साथ रहें तैयार, मैदान में आज भिड़ेंगे KKR vs RR, जानिए कैसे देख पाएंगे मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग
- IPL 2025: विराट कोहली ने सर जडेजा का ब्राउंड्री पर छोड़ा लड्डू कैच, वीडियो देखकर मलते रह जाएंगे आंख