menu-icon
India Daily

IPL 2025: वो नियम जिससे MS Dhoni को करोड़ों का नुकसान, आखिर क्यों 3 गुना कम हो जाएगी सैलरी?

IPL 2025: आईपीएल 2025 में BCCI अनकैप्ड प्लेयर रूल ला रहा है, इससे महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा नुकसान होगा. जानिए क्या है यह नियम और कैसे धोनी की सैलरी तीन गुना कम हो जाएगी.

India Daily
Edited By: India Daily
IPL 2025: वो नियम जिससे MS Dhoni को करोड़ों का नुकसान, आखिर क्यों 3 गुना कम हो जाएगी सैलरी?
Courtesy: Twitter

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है, इससे पहले प्लेयर्स रिटेंशन को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. आईपीएल की संचालन परिषद ने 28 सितंबर को फैसला किया कि सभी 10 टीमें को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेन) की अनुमति होगी. इस बार  'राइट टू मैच' (RTM) कार्ड भी ऑक्शन में लौट रहा है. रिटेंशन नियमों के तहत टीमें अधिकतम पांच कैप्ड प्लेयर्स और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं. हालांकि अभी तक ऑफिशियली इसका ऐलान नहीं हुआ है.  ESPN क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने अनकैप्ड प्लेयर रूल को इस सीजन वापस लाने का फैसला किया है, जिससे एमएस धोनी को बड़ा झटका लगने वाला है.

क्या है अनकैप्ड प्लेयर रूल?

अनकैप्ड प्लेयर रूल के तहत इंटरनेशनल संन्यास के 5 साल बाद भी कोई आईपीएल खेल रहा है तो वो इस नियम के अंडर आएगा.  एमएस धोनी ने 2019 में 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लिहाजा अब धोनी इस नियम के तहत अनकैप्ड प्लेयर बन सकते हैं, क्योंकि उन्हें रिटायर हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं.


एमएस धोनी को बड़ा नुकसान होगा

अगर एमएस धोनी अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर ऑक्शन में आए तो उन्हें करोड़ों का नुकसान होगा, क्योंकि IPL 2024 में धोनी को 12 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन अगर इस बार वो अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खेले तो नियम के अनुसार उनकी सैलरी अधिकतम 4 करोड़ रुपये होगी, जो पिछले सीजन से 3 गुना कम है.

धोनी का आईपीएल करियर

एमएस धोनी ने IPL के सभी 17 सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 264 मैचों में 5243 रन बनाए हैं. उनका औसत 39.13 और स्ट्राइक रेट 137.54 का है, धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनके नाम बतौर कप्तान चेन्नई के लिए 5 खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी है.