menu-icon
India Daily

IPL 2025: 75 करोड़ में 5 खिलाड़ी होंगे रिटेन, 1 RTM भी मिलेगा, ऐसा है मेगा ऑक्शन का गुणा-गणित

IPL 2025: सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर सहमति जताई है. मेगा ऑक्शन से पहले टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं.लेकिन इसके लिए उन्हें कुल 75 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे.

India Daily Live
IPL 2025: 75 करोड़ में 5 खिलाड़ी होंगे रिटेन, 1 RTM भी मिलेगा, ऐसा है मेगा ऑक्शन का गुणा-गणित
Courtesy: Social Media

IPL 2025: सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार आई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने बैठक में 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर सहमति जताई है. इसके साथ ही एक खिलाड़ी के लिए आरटीएम का उपयोग किया जा सकता है. नवंबर या दिसंबर में होने वाले मेगा ऑक्शन इस बार बहुत ही दिलचस्प होने वाला है. शनिवार, 28 सितंबर को  बेंगलुरु में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं.

आखिरी बार राइट टू मैच का इस्तेमाल 2018 में किया गया था. अब इसकी वापसी फिर से हो रही है. इसके जरिए अगर किसी प्लेयर को ऑक्शन में कोई टीम खरीदती है तो उससे पहले उस खिलाड़ी की पिछली टीम से पूछा जाएगा. अगर वह उसे लेना चाहती है तो उसी कीमत पर खरीद सकती है. 

75 करोड़ में आएंगे 5 खिलाड़ी

खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए एक निर्धारित मूल्य तय कयि गया है. अगर कोई भी टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसे 75 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. रिटने किए गए पहले खिलाड़ी की कीमत 18 करोड़ रुपये होगी, दूसरे रिटेंशन की कीमत 14 करोड़ रुपये होगी, तथा तीसरे रिटेंशन की कीमत 11 करोड़ रुपये होगी.

एक टीम या तो 5 खिलाड़ियों को रिटेन और एक RTM का यूज कर सकती है. या फिर 4 रिटेन और 2 आरटीएम का इस्तेमाल कर सकती है. 

बढ़ाया गया टीम का पर्स 

सूत्रों के अनुसार आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की  बैठक में टीम के पर्स बढ़ाने का भी फैसल लिया गया है. आईपीएल 2025 के लिए प्रत्येक टीम के लिए कुल पर्स को बढ़ाकर ₹120 करोड़ कर दिया गया है. पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली टीमों के पास नीलामी के दौरान नए खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए काफी कम पैसे बचेंगे.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने PTI को बताया, "टीमें पांच खिलाड़ियों को बरकरार रख सकती हैं, लेकिन नीलामी के लिए 50 करोड़ रुपये से भी कम राशि बची होने के कारण प्रतिस्पर्धा कड़ी हो जाएगी. कुछ टीमें केवल तीन खिलाड़ियों को बरकरार रखने का विकल्प चुन सकती हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके पास मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाने और अपनी टीम को मजबूत करने के लिए पर्याप्त पर्स वैल्यू है."