menu-icon
India Daily

IPL 2024: गायकवाड या धोनी असली कप्तान कौन? RCB के खिलाफ गेम चला रहे थे माही

IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान बन तो गए हैं, लेकिन अभी भी पूरा मैच विकेट के पीछे से धोनी ही चलाते हैं. आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद सोशल मीडिया पर इस बात पर बहस छिड़ गई है कि क्या गायकवाड़ सिर्फ एक ऑन-पेपर कप्तान हैं.

India Daily Live
IPL 2024: गायकवाड या धोनी असली कप्तान कौन? RCB के खिलाफ गेम चला रहे थे माही

IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत हो चुकी है. पहले मैच में ही डिफेडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी धाक जमाई. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में ऋतुराज गायकवाड की लीडरशिप में उतरी CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया. हालांकि मैच के दौरान जो दिखा उसके बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि टीम का असली कप्तान कौन है गायकवाड या फिर धोनी? 

धोनी ने टूर्नामेंट से पहले ही कप्तानी से हटने का फैसला कर लिया था. पहले मैच में जब ऋतुराज गायकवाड टॉस के लिए आए तो ये साफ हो गया कि धोनी अब चेन्नई की कप्तानी नहीं करेंगे. ऋतुराज गायकवाड ने भी अपने पहले मैच में कप्तानी स्किल से इंप्रेस किया, लेकिन कई मौकों पर उन्हें धोनी की जरुरत महसूस हुई. 

धोनी से सलाह लेते दिखे गायकवाड़

आरसीबी के कप्तना फाफ डु प्लेसिस ने आते ही चेन्नई के गेंदबाजों पर अटैक किया. उन्होंने तेजी से रन बनाया. इसके पहले बॉलिंग चेंज पर आए मुस्तफिजुर रहमान ने पावर प्ले के अंतिम ओवर में दो विकेट लेकर मैच को पलट दिया. इसके बाद दीपक चहर ने अगले ही ओवर मैक्सवेल को आउट कर आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया. स्ट्रैटेजिक टाइम-आउट के दौरान गायकवाड़ को धोनी के साथ लंबी बातचीत करते हुए देखा गया, शायद वे पारी के अगले भाग के बारे में कुछ सलाह मांग रहे थे. 

'असली कप्तान को धोनी ही हैं'

मैच पहले भी ये कहा जा रहा था कि टीम के असली कप्तान अभी भी एमएस धोनी ही है. भारत के पूर्व क्रिकेटर और सीएसके खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा: "मुझे लगता है कि एमएस धोनी अभी भी फील्डिंग कप्तान हैं". वीरेंद्र सहवाग भी कह चुके हैं कि धोनी विकेट के पीछे सारा गेम चलाते हैं. 

सोशल मीडिया पर बहस

पहली पारी की समाप्ति के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने इस बात पर बहस छेड़ दी कि क्या गायकवाड़ सिर्फ एक ऑन-पेपर कप्तान थे क्योंकि धोनी को आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान सक्रिय रूप से फील्डिंग सेट करते देखा गया.