IPL 2024, DCvs RCB: आईपीएल में एक और धमाकेदार पारी देखने को मिला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटर विल जैक्स ने अहमदाबाद में आग लगा दी. उन्होंने मात्र 41 गेंद में शतक जड़ दिया. उनकी पारी के बदौलत आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 7 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया है. विराट कोहली ने भी 70 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन विल जैक्स की हीटिंग ने विराट कोहली भी हैरान कर दिया.
टारगेट की पीछा कर रही आरसीबी ने को विराट कोहली से मैच विनिंग पारी की आस थी. विराट पिच पर डटकर खेल भी रहे थे, लेकिन एक विकेट गिरने के बाद आए विल जैक्स ने कुछ ही ओवर में मैच को पलटकर रख दिया. एक समय ऐसा आया कि कोहली ओवर सैडो हो गए. विल जैक्स ने अहमदाहबाद के गेंदाबाजों को नांप दिया, अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 10 छक्के उड़ाए. विल जैक्स ने 41 बॉल पर नाबाद 100 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 44 बॉल पर नाबाद 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.
TAKE.A.BOW 🫡
Congratulations Will Jacks for your maiden IPL ton 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/SBLf0DonM7#TATAIPL | #GTvRCB pic.twitter.com/0bWIwm8aXw— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2024Also Read
मैच के बाद विराट कोहली ने विल जैक्स की पारी को अभूतपूर्व बताया. विराट कोहली ने कहा कि शुरुआत में जब वह बल्लेबाजी करने आए तो वह इस बात से नाराज थे कि वह गेंद को उस तरह से हिट नहीं कर पा रहे थे जैसा वह करना चाहते थे. मोहित का ओवर गेम चेंजर था. मैं लकी हूं कि नॉन स्ट्राइक पर था. मैंने सोचा था कि हम 19 ओवर में जीत जाएंगे, लेकिन 16 ओवर में ऐसा करना बिल्कुल शानदार था.
विराट ने अपने आलोचकों को भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि लोग जो चाहें बात कर सकते हैं, वे मेरे बारे में बात कर सकते हैं कि मैं आगे बढ़ने में सक्षम नहीं हूं (स्ट्राइक-रेट के बारे में सभी बातें), स्पिन अच्छा नहीं खेलता, लेकिन आप खुद खेल को बेहतर जानते हैं। हम अपने आत्मसम्मान के लिए और अधिक खेलना चाहते है, हम उन प्रशंसकों के लिए खेलना चाहते हैं जिन्होंने हमारा समर्थन किया है, हम जानते हैं कि हमने टूर्नामेंट में अच्छा नहीं खेला.