INDW vs AUSW, 2nd T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने हुए टीम इंडिया ने मेहमान टीम के सामने लड़खड़ाते हुए किसी तरह 8 विकेट खोकर 131 रनों का ही लक्ष्य दे पाई है.
दीप्ति ने 30 तो स्मृति-ऋचा ने बनाए 23-23 रन
टॉस जीतकर मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाज उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. ओपनर शेफाली वर्मा महज 1 रन ही बनाकर आउट हो गईं. वहीं जैमिमा का विकेट 20 रन के स्कोर पर गिरा. टीम में दीप्ति शर्मा ने 30 रनों का सबसे ज्यादा योगदान दिया. वहीं स्मृति और ऋचा घोष 23-23 रन बना सकी. कप्तान हरमनप्रीत 6, पूजा वस्त्राकर 9, अमनजोत ने 4 रनों का योगदान दिया. जबकि श्रेयांका पाटिल 7 रन बनाकर नाबाद रहीं.
सधी हुई रही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी
कंगारू टीम की गेंदबाजी काफी सधी हुई रही. टीम की ओर से ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट हासिल किए. जबबिक एशले गार्डनर को एक विकेट मिले.
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की प्लेइंग 11- एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, मेगन शुट्ट
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग 11- शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, तितास साधु