Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. भारत ने ग्रेट ब्रिटेन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. भारत के लिए यह जीत बहुत ही अहम है. पूरा देश खुशी से झूम उठा है. दोनों के बीच मेंस हॉकी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच 1-1 की बराबरी पर रहा. विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में ब्रिटेन को 4-2 से हराकर हिंदुस्तान का परचम लहरा दिया है.
A famous victory!!!!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 4, 2024
What a game. What a Shootout.
Raj Kumar Pal with the winning penalty shot.
We are in the Semis.
India India 🇮🇳 1 - 1 🇬🇧 Great Britain
SO: 4-2
Harmanpreet Singh 22' (PC)
Lee Morton 27' #Hockey #HockeyIndia #IndiaKaGame #HockeyLayegaGold… pic.twitter.com/S01hjYbzGr
मैच के 22वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. पेरिस ओलंपिक में कप्तान का यह 7वां गोल था. 27वें मिनट में ब्रिटेन के ली मॉर्टन ने गोल करके दोनों टीम का स्कोर बराबर कर दिया. लेकिन पेनल्टी शूटआउट में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. यह मुकाबला कोलंबस के यवेस-डु-मैनोइर स्टेडियम में खेला गया. वर्ल्ड नंबर-5 भारतीय टीम आज पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी रही. टीम इंडिया ने अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया था. भारत ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हॉकी में हराया था. भारत ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में हराया था, इससे पहले खेल की सतह एस्ट्रो-टर्फ पर बदल गई थी.
Winning moment from #INDvsGBR match u guys have nailed it !!!
— Manish 45 (@belikemack) August 4, 2024
Congratulations team India 👏👏
No Indian will pass without liking this tweet for India Hockey team🥳🇮🇳#Hockey#GOLD pic.twitter.com/zqKDmfTwuZ
फुल टाइम मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया था. लेकिन इसके बाद हुए पेनल्टा शूट आउट में टीम इंडिया ने लगातार 4 गोल करके हिंदुस्तान के परचम को लहरा दिया. ब्रिटेन पेनल्टी शूट आउट में मात्र दो गोल ही कर पाया. इस जीत के हीरो भारतीय गोलकीपर श्रीजेस रहे. वह अपना आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेल रहे हैं. ओलंपिक के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने इसे अपने आखिरी टूर्नामेंट होने का ऐलान किया था. साथ ही कहा था कि उम्मीद है कि हम इस बार ओलंपिक में पदक लेकर आएं. श्रीजेश ने दो गोल बचाकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का रास्ता तय करा दिया.
भारतीय हॉकी टीम के लिए यह जीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि टीम इंडिया की ओर से 60 मिनट के खेल में 48 मिनट तक 10 खिलाड़ी ही खेले. क्योंकि भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया जिसके वजह से उन्हें मैच से बाहर कर दिया.
भारत ने 1900 ओलंपिक के बाद से अब तक 38 पदक जीते हैं यहाँ प्रत्येक भारतीय ओलंपिक विजेता के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कुल आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं, जिनमें से छह लगातार (1928-1956 तक) और दो और टोक्यो 1964 और मॉस्को 1980 में जीते.
इससे पहले हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में भी हराया था. मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने तब इंग्लैंड को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी.