menu-icon
India Daily

'यह निराशाजनक है', अफ्रीका में राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के फैंस, मचा बवाल

India vs South Africa 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच में भारत का राष्ट्रगान 2 बार रोका गया. इसे लेकर फैंस साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की आलोचना कर रहे हैं.

India Daily Live
'यह निराशाजनक है', अफ्रीका में राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के फैंस, मचा बवाल
Courtesy: twitter

India vs South africa 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहला मुकाबला मुकाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत हासिल की. इस मैच के शुरू होने ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ, जो फैंस को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इस घटना के बाद भारतीय फैंस साउथ अफ्रीका पर भारत के राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं.



दरअसल, साउथ अफ्रीका ने मैच में टॉस जीता था और गेंदबाजी का फैसला किया. दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए लाइनअप हुई थीं. भारत का राष्ट्रगान 2 बार रोकना पड़ा, क्योंकि तकनीकी खराबी आ गई थी. ऐसा होने पर दर्शक, खिलाड़ी और फैंस सब हैरान रह गए. हालांकि इसके बाद राष्ट्रगान को पूरा किया गया और मुकाबला तय समय पर शुरू हुआ.



भारत के राष्ट्रगान को 2 बार रोके जाने की इस घटना के बाद भारतीय फैंस में गुस्सा है और वो सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. यूजर्स ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के मैनेजमेंट की आलोचना की है. कुछ ने इसे तकनीकी खराबी माना, जबकि कुछ ने इसे भारत के राष्ट्रगान का अपमान बताया है.



'यह निराशाजनक है'

एक यूजर ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में लिखा  'दक्षिण अफ्रीका में ऑडियो संबंधी समस्याओं के कारण टीम इंडिया और प्रशंसकों को हमारा राष्ट्रगान दो बार गाना पड़ा. खेल भावना को जीवित रखने के लिए सम्मान, लेकिन यह निराशाजनक है कि इस तरह के क्षण को बाधित किया गया. क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ, यह भारतीय राष्ट्रगान के साथ होना था?

मैच का लेखा जोखा....

अगर मैच की बात करें तो टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे. भारत के लिए ओपनर संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में 107 रन बनाए, उनके बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के निकले. संजू की यह बैक टू बैक दूसरी टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी थी. इस टारगेट के जवाब में अफ्रीकी टीम 141 रन ही बना सकी और मैच हार गई.