menu-icon
India Daily

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी, कौन है फरमान खान जिसके लिए छोड़ा घरबार

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा ने अचानक शादी कर सबको चौंका दिया है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में सिविल मैरिज और मंदिर में हिंदू रीति से शादी की है. परिवार की नाराजगी के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी, कौन है फरमान खान जिसके लिए छोड़ा घरबार
Courtesy: Instagram (@monalisabhosle_official)

प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आईं मोनालिसा ने अपनी शादी से सभी को चौंका दिया है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान को जीवनसाथी चुना है. दोनों ने केरल में जाकर शादी रचाई है. सबसे पहले कपल ने सिविल मैरिज की और इसके बाद तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया. शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस इस खबर को लेकर काफी हैरान भी हैं और कपल को बधाइयां भी दे रहे हैं.

मोनालिसा और फरमान ने बताया कि उनके रिश्ते को अभी करीब छह महीने ही हुए हैं. हालांकि दोनों का कहना है कि उनका प्यार बहुत गहरा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भले ही उनका रिश्ता छह महीने का है लेकिन यह 60 साल के बराबर महसूस होता है. यही वजह है कि दोनों ने बिना देर किए शादी करने का फैसला कर लिया.

कौन हैं फरमान खान?

मोनालिसा को लोग पहले से जानते हैं लेकिन शादी के बाद उनके पति फरमान खान भी चर्चा में आ गए हैं. मीडिया से बातचीत में फरमान ने बताया कि वह भी पेशे से एक अभिनेता हैं. उनकी मुलाकात मोनालिसा से एक फिल्म के सेट पर हुई थी. दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे और इसी दौरान उनकी बातचीत शुरू हुई. धीरे धीरे दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Simran Singh | Entertainment Journalist (@simran_ka_filmistan)

फरमान के मुताबिक मोनालिसा ने ही उन्हें पहले प्रपोज किया था. शुरुआत में उन्होंने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था लेकिन बाद में दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया.

केरल में घूमने आए थे और कर ली शादी

फरमान ने बताया कि दोनों केरल घूमने के लिए आए थे. वहां उन्हें एक मंदिर बहुत पसंद आया. इसके बाद दोनों ने अचानक शादी करने का फैसला कर लिया. पहले उन्होंने कानूनी तरीके से सिविल मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति से शादी कर ली. उनकी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर परिवार में भी विवाद की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे. वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी मुस्लिम युवक से शादी करे. लेकिन मोनालिसा ने अपने प्यार को चुनते हुए परिवार की बात नहीं मानी और फरमान के साथ शादी कर ली.