menu-icon
India Daily

IND vs AFG T20: भारत-अफगानिस्तान मैच के टिकट की बिक्री शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से दिल्ली में होने वाला है. जिसके लिए फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं. लेकिन सीरीज से पहले जानते हैं कि फैंस सीरीज की टिकट कैसे ले सकते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs AFG T20: भारत-अफगानिस्तान मैच के टिकट की बिक्री शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
Courtesy: ANI

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का शुभारंभ काफी जल्द होने वाला है जिसके लिए भारतीय टीम ने अभी से ही अपनी कमर कस ली है. टीम अभी से ही अपनी तैयारियों में जुट गई है. इतना ही नहीं बल्कि भारत में सीरीज होने के कारण फैंस में इसे लेकर उत्साह और ज्यादा है. इस कारण मैच देखने के इच्छुक फैंस के लिए टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है.

टिकट की शुरुआती कीमत ₹349 रखी गई है. मुकाबलों में दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है. बता दें ये सीरीज के तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. खास बात यह है कि घरेलू मैदान पर होने के बावजूद इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है.

21 अगस्त से शुरू हुई टिकट बिक्री

स्टेडियम में मुकाबला देखने की योजना बना रहे दर्शक ThumpN के ऐप और वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं. टिकटों की बिक्री 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है. सीरीज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी देखते हुए टिकट जल्दी खत्म होने की संभावना है. इसलिए मैच का अनुभव स्टेडियम में लेना चाहते हैं तो टिकट बुकिंग में ज्यादा देरी करना ठीक नहीं होगा.

₹349 से लेकर ₹12,500 तक है टिकट की कीमत

सीरीज के लिए टिकट की कीमत अलग-अलग श्रेणियों में रखी गई है. जनरल एडमिशन टिकट ₹349 से शुरू है, जबकि टेरेस स्टैंड का टिकट ₹499 का है. इसके अलावा ₹749 से ₹2,500 तक के विकल्प मौजूद हैं. कॉरपोरेट बॉक्स के लिए शुरुआती कीमत करीब ₹4,000 है. हॉस्पिटैलिटी पैकेज लेने वालों को ₹12,500 या उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.

IND vs AFG हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच अब आंकड़ों की बात की जाए तो इसमें भारत का पलड़ा भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों टीमों के बीच  अभी तक कुल 9 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से भारत ने 7 अपने नाम किए हैं,  जबकि अफगानिस्तान को केवल एक जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था. आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम मजबूत नजर आती है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम अपने आक्रामक खेल से चुनौती पेश कर सकती है.

IND vs AFG T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 13 सितंबर: पहला T20 मैच, नई दिल्ली
  • 15 सितंबर: दूसरा T20 मैच, नई दिल्ली
  • 17 सितंबर: तीसरा T20 मैच, नई दिल्ली