रोहित शर्मा से पहले ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स कर चुके हैं TV शो होस्ट


Meenu Singh
01 Sep 2026

T20 और टेस्ट से लिया संन्यास

    रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से सन्ंयास ले लिया है. संन्यास के बाद रोहित अब कुछ डिफ्रेंड करने के मूड में हैं.

टीवी होस्ट करेंगे हिटमैन

    पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही टीवी पर एक शो होस्ट करने नजर आएंगे.

सोनी टीवी पर आएगा शो

    रोहित सोनी टीवी पर नया रियलटी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' के जरिए टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं.

रोहित से पहले भी होस्ट रहे हैं क्रिकेटर्स

    हिटमैन से पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जोकि क्रिकेट के बाद टीवी पर डेब्यू कर रहे हैं उनसे भी पहले 5 भारतीय क्रिकेटर्स टीवी शो होस्ट कर चुके हैं.

सौरव गांगुली

    भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बंगाली टेलीविजन के मशहूर क्विज शो 'दादागिरी अनलिमिटेड' को होस्ट किया है.

नवजोत सिंह सिद्धु

    पूर्व क्रिकेटर सिद्धु कई सालों तक टीवी पर बतौर होस्ट और जज नजर आए. उन्होंने 'इंडिया गॉट टैलेंट' सीजन 11, 'द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज', 'कॉमेडी नाइट्स वीद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो' और 'द ग्रेट इंडिन कपील शो' में जज के रूप में नजर आ चुके हैं.

वीरेंद्र सहवाग

    मैदान पर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग ने 2017 में Epic TV चैनल पर 'उम्मीद इंडिया' और 'वीरू के फंडे' शो के जरिए टीवी जगत में कदम रखा था.

हरभजन सिंह

    ऑफ स्पिनर भज्जी टीवी शो 'टर्बनेटर', MTV के मशहूर शो 'रोडिज' में बतौर जज, 'भज्जी ब्लास्ट' और अपनी पत्नी गीत बसरा के साथ 'हु इज द बॉस' ऑनलाइन चैट शो होस्ट कर चुके हैं.

अजय जडेजा

    अजय जडेजा ने 'पावर गेम' होस्ट किया. इसके बाद 'झलक दिखला जा' सीजन 1 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया. फिर कॉमेडी सर्कस' में बतौर जज और गेस्ट नजर आए.

More Stories