menu-icon
India Daily

India A Vs Pakistan A: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत के आगे पाकिस्तानी टीम बेबस, 8 विकेट से दी मात

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय महिला ए टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ शानदार तरीके से मुकाबले को अपने नाम किया है.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
India A Vs Pakistan A: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत के आगे पाकिस्तानी टीम बेबस, 8 विकेट से दी मात
Courtesy: X

नई दिल्लीः भारतीय विमेंस A टीम ने रविवार को बैंकॉक स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के ग्रुप A स्टेज मैच में पाकिस्तानी विमेंस A टीम को 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने बॉलिंग और बैटिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन किया. पहले पाकिस्तानी विमेंस A टीम को 18.5 ओवर में 93 रन पर समेट दिया और फिर 10.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया.

पाकिस्तान की बैटिंग परफॉर्मेंस 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 18.5 ओवर में 93 रन बनाए. पाकिस्तानी टीम ने पहले ही ओवर से विकेट गंवा दिए. सिर्फ शवाल जुल्फिकार, गुल रुख और अनूशा नासिर ही डबल फिगर तक पहुंच पाईं. शवाल जुल्फिकार ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए. गुल रुख ने 28 गेंदों पर एक छक्के और एक चौके की मदद से 21 रन बनाए. अनूशा नासिर ने 100 के स्ट्राइक रेट से 17 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके शामिल थे. भारत के लिए कप्तान राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर ने दो-दो विकेट लिए. जिंतीमानी कलिता और मिन्नू मणि ने एक-एक विकेट लिया.

रन चेज में शुरुआत रही खराब

भारतीय A की पाकिस्तान A के खिलाफ रन चेज में शुरुआत खराब रही. पारी की पहली ही गेंद पर हुमैरा काजी का विकेट गिर गया. हुमैरा का कैच वहीदा अख्तर की गेंद पर नेहा शर्मिन ने लिया. इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की पार्टनरशिप करके इंडिया को जीत के करीब पहुंचा दिया. अनुष्का ने 26 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे. उन्हें मोमिना रियासत ने आउट किया. इस बीच ओपनर वृंदा दिनेश ने सिर्फ 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाकर धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल थे. तेजल हसबनीस ने भी नाबाद 12 रन बनाए.

मैच के लिए भारतीय A की प्लेइंग XI: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादिवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर, और जिंतीमानी कलिता.

मैच के लिए पाकिस्तान A की प्लेइंग XI: युसरा आमिर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमैमा सोहेल, गुल रुख, इमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनुषा नसीर, मोमिना रियासत, और नेहा शर्मिन.

ग्रुप में टीम

A को ग्रुप A में पाकिस्तान A, नेपाल और यूनाइटेड अरब अमीरात के साथ रखा गया है. ग्रुप B में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश A और श्रीलंका A हैं. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल 20 फरवरी को होंगे, जबकि फाइनल 22 फरवरी को होगा.

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए भारतीय A की पूरी टीम: हुमैरा काज़ी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि, ममता मादिवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, नंदिनी कश्यप, सोनिया मेंधिया, जिंतीमानी कलिता, नंदिनी शर्मा और दीया यादव.

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए पाकिस्तान A की पूरी टीम: यूसरा आमिर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), गुल रुख, नोरीन याकूब, वहीदा अख्तर, इमान नसीर, ओमैमा सोहेल, अनूशा नसीर, मोमिना रियासत, सैयदा मासूमा ज़हरा, उम्म-ए-हानी, लुबना बेहराम, कोमल खान और नेहा शर्मिन.